क्रिकेट के ‘भगवान’ और ‘कैप्टन कूल’ के बीच हुआ टेनिस मैच, वायरल हो रही तस्वीर के पीछे का क्या है राज़? जानें पूरी ख़बर

क्रिकेट की दुनिया में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को भगवान और एमएस धोनी (MS Dhoni) को कैप्टन कुल के नाम से सभी लोग जानते हैं। क्योंकि इन दोनों (Sachin Tendulkar Records) ही खिलाड़ियों को वर्ल्ड क्रिकेट में अलग ही पहचान (MS Dhoni Records) है। अपने अपने समय में दोनों ही खिलाड़ियों को क्रिकेट के हर फॉर्मेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता था। लेकिन अब ये खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। क्योंकि दोनों ने ही संन्यास ले लिया है।
वहीं भारतीय क्रिकेट के सितारे सचिन तेंदुलकर और एमएस धोनी की तस्वीरों ने गुरुवार को सुर्खियां बटोर लीं। दोनों टेनिस कोर्ट पर क्या मिले, क्रिकेट के गलियारों में चर्चा शुरू हो गई। इस दौरान दोनों ने काफी देर तक बातचीत की।
इस वजह से दोनों दिग्गजों का हुआ मिलन

दरअसल, दोनों दिग्गज क्रिकेटर एक विज्ञापन शूट के लिए टेनिस कोर्ट पर एक साथ आए थे। दो सुपरस्टार्स टेनिस कोर्ट साझा करते हुए टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहने हुए थे। देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। एमएस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने दोनों की मुलाकात का फोटो ट्वीट कर कहा है कि 7-10, कुछ हैंड ड्राइव के लिए तैयार हैं।
7️⃣ – 🔟
Set for some bottom hand drives! 🎾#WhistlePodu #Yellove 🦁💛 pic.twitter.com/TGqgDpGYfK— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 6, 2022
दोनों महान क्रिकेटर का टेनिस प्रेम

धोनी और तेंदुलकर विज्ञापनों के लिए बड़े ब्रैंड्स में से एक हैं। उन्होंने पहले शायद ही स्क्रीन स्पेस साझा किया है। दोनों को एक साथ देख प्रशंसक काफी खुश हो गए। शूट के दौरान तेंदुलकर और धोनी क्रू के निर्देशों को ध्यान से सुन रहे थे। हालांकि दोनों खिलाड़ी क्रिकेट के साथ ही टेनिस को भी पसंद करते हैं और कई बड़े ईवेंट्स में शामिल होते नजर आते हैं। हालांकि वे कौनसे विज्ञापन का शूट कर रहे थे, इसका खुलासा नहीं हुआ है।
बता दें कि हाल ही में एमएस धोनी को यूएस ओपन में कपिल देव के साथ देखा गया था। उन्होंने इस साल की शुरुआत में विंबलडन चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया था। सचिन ऑल इंग्लैंड क्लब का भी लगातार दौरा करते रहे हैं। रोजर फेडरर के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।
Tags: एमएस धोनी, टेनिस मैच, सचिन तेंदुलकर,