IND vs SA: टेम्बा बवुमा ने भारत से शर्मनाक हार का ठीकरा फोड़ दिया इन 3 खिलाड़ियों पर, टीम की बल्लेबाजी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

By Twinkle Chaturvedi On September 29th, 2022
IND vs SA: टेम्बा बवुमा ने भारत से शर्मनाक हार का ठीकरा फोड़ दिया इन 3 खिलाड़ियों पर, टीम की बल्लेबाजी को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

टेम्बा बवुमाः आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ शानदार जीत के बाद भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज 28 सितंबर से साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी शुरू कर रही हैं। जिसका पहला मैच तिरूवनंतपुरूम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम (GREENFIELD STADIUM)  में शाम 7 बजे से खेला जा रहा था।

अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बना पायी थी। भारतीय टीम 20 गेंद शेष रहते ही सूर्यकुमार यादव और राहुल के शानदार साझेदारी के चलते साऊथ अफ्रीका को 8 विकेट से पहला मुकाबला हारना पड़ा। टीम अब यहां से अगले मैच में शानदार वापसी करना चाहेगी। भारत से हार के बाद कप्तान टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-

हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की- टेम्बा बवुमा

साऊथ अफ्रीका को आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी थी। जिस पर टीम पूरी तरह फ्लॉप होती नजर आई। टीम ने महज 9 रन के स्कोर पर 5 विकेट खो दिया था। उसके बाद ऐडन मॉर्करम (AIDEN MARKARAM), केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ)  के पारियों के चलते टीम 20 ओवरों में 106 रनों पर पहुंची।

साऊथ अफ्रीका टीम को यहां बल्लेबाजी करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भारत से 8 विकेट से हार के बाद अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में कहा-

“एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में, हम खुद को लागू करने में विफल रहे, हम अपनी योजनाओं को समायोजित करने में सक्षम नहीं थे। हमने देखा कि राहुल क्या करने में सक्षम थे। [सतह] हमें इसकी उम्मीद नहीं थी, हमने दो दिन पहले यहां अभ्यास किया था। हमने देखा कि विकेट मसालेदार था, लेकिन हमें ऐसी उम्मीद नहीं थी।”

बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत हैं- टेम्बा बवुमा

साऊथ अफ्रीकी टीम भारत के सामने 106 रनों का बचाव करने में असफल साबित हुई। बेशक जैसा टेम्बा बवुमा ने कहा की ऐसे मौकों पर चमत्कार की ही जरूरत पड़ती हैं। अफ्रीकी टीम आज तीन तेज गेंदबाज के साथ उतरी थी। जिस पर वो बात करते दिखें। टेम्बा बवुमा ने आगे बात करते हुए कहा-

“आप भारत में आने वाली लाइन के माध्यम से हिट करने की उम्मीद करते हैं। [तीन सीमर?] कहना मुश्किल है। उस तरह के विकेट पर तीन तेज गेंदबाज आप खुद ही वापस आ जाते हैं। उस प्रकार के स्कोर का बचाव करने के लिए, आप हमेशा एक चमत्कार की उम्मीद करते हैं।”

“हमें जिस बल्लेबाजी पर काम करने की जरूरत है, और गेंदबाजों को बचाव के लिए कुछ देना होगा। पर्नेल और केशव जैसे लोगों ने अच्छी लड़ाई दिखाई। लड़ाई जारी थी, लेकिन दिन के अंत में, बहुत अधिक रन नहीं थे..”

Tags: टेम्बा बवुमा, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका,
Exit mobile version