IND vs SA: हार के बाद टेम्बा बवुमा ने इन खिलाड़ियो पर फोड़ डाला हार का सारा ठीकरा, जमकर सुनाई खरी-खोटी

टेम्बा बवुमाः भारतीय टीम आज 2 अक्टूबर को साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच बर्सपारा क्रिकेट स्टेडियम (BARSAPARA CRICKET STADIUM) गुवाहाटी में खेलती हुई नजर आ रही थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 237 रनों का पहाड़ बोर्ड पर लगाया थे। डेविड मिलर (DAVID MILLER) की शतकीय पारी से साऊथ अफ्रीकी टीम पूरी तरह लड़ती हुई नजर आयी।
अंत में भारत ने 16 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत ने इस जीत के साथ सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली हैं। भारत ने पहली बार साऊथ अफ्रीका को घर में हराकर इतिहास रचने का काम किया हैं। भारत से दूसरा टी20 मैच हारने के बाद साऊथ अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) का क्या कहना हैं आइए जानते हैं-
यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था- टेम्बा बवुमा
आज भारतीय टीम के सारे बल्लेबाज बल्लेबाजी में अव्वल रहें। ओपनिंग जोड़ी सहित, मिडिल ऑर्डर और फिनिशिंग टीम की कमाल की रही। साऊथ अफ्रीका टीम में अनुभवी और शानदार गेंदबाजों की कमी नही हैं। लेकिन भारत की बल्लेबाजी के आगे कोई भी नुस्खा काम ना आ सका।
कगिसो रबाडा (KAGISO RABADA) ने आज 57, वेन पार्नेल (WAYNE PARNELL) ने 54, लुंगी एन्गिडी (LUNGI ANGIDI) ने 49 और एनरिक नॉर्टजे (ANRICH NORTJE) ने 41 जैसे अनुभवी गेंदबाजों ने आज 10 के ज्यादा इकॉनमी से भारतीय बल्लेबाजों पर रन लुटाए भारत से हार के बाद साऊथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बवुमा ने टीम की गेंदबाजी को लेकर बात करते हुए कहा कि-
“यह हमारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं था, परिस्थितियां अलग थीं। हम योजनाओं को अंजाम नहीं दे सके।”
टीम की बल्लेबाजी पर क्या बोले टेम्बा बुवमा
भारत द्वारा निर्धारित 238 रनों का पीछा करने उतरी साऊथ अफ्रीकी टीम को झटका बहुत जल्दी लगा। जब 1 रन के स्कोर पर दो बल्लेबाज बिना खाता खोले आऊट हो गए। जिसमें कप्तान टेम्बा बवुमा (TEMBA BAVUMA) खुद शामिल थे।
डेविड मिलर (DAVID MILLER) और क्विंटन डिकॉक (QUINTON DE KOCK) के बीच हुई शानदार साझेदारी ने जीत की दहलीज पर जाने की कोशिश की। लेकिन 240 रनों तक नहीं पहुंच पाई। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आगे बात करते हुए टेम्बा बुवमा ने कहा कि-
Tags: टेम्बा बवुमा, डेविड मिलर, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका,“बल्ले के साथ देर से, मुझे लगा कि हम इसे 220 के साथ अच्छी तरह से चला सकते हैं लेकिन 240 बहुत अधिक था। मिलर अच्छे दिख रहे थे, उनके प्रदर्शन से काफी आत्मविश्वास हासिल करना था। परिस्थितियां कठिन थीं, हमने गेंद को जल्दी स्विंग कराने की कोशिश की। लेकिन जब यह कम हुआ तो हमने देखा कि यह कितना आसान था।”