3 टीमें जिन्होंने वनडे में छक्का लगाए बिना पार किया 300 रनों का बड़ा आकड़ा, साउथ अफ्रीका ने किया 2 बार

3 टीमें जिन्होंने वनडे में छक्का लगाए बिना पार किया 300 रनों का बड़ा आकड़ा, साउथ अफ्रीका ने किया 2 बार

क्रिकेट में माना जाता है की जब तक चौके और छक्के न लगे तब तक कोई भी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकती. लेकिन टीम साउथ अफ्रीका ये कारनामा दो बार कर चूकी हैं, जब किसी भी मैच में ताबड़तोड़ चौके और छक्के लगाए जाते हैं, तभी वह टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब हो सकती है. हालांकि इस आज हम आपको टीम साउथ अफ्रीका समेत ऐसी 2 टीम के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक भी छक्का लगाए बगैर वनडे क्रिकेट में 300 से अधिक रन का स्कोर बनाया हैं.आइए नज़र डालते हैं उन टीमों के ऊपर…

टीम श्रीलंका

अंतरराष्ट्रीय वन-डे क्रिकेट में बिना एक भी छक्का लगाए श्रीलंका के नाम सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड हैं. 26 फरवरी 2020 को श्रीलंका ने वेस्टइंडीज के विरुद्ध वन-डे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए. इस मुकाबले के दौरान किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज ने एक भी छक्का नहीं जड़ा.

टीम साउथ अफ्रीका

हालही, में हुए टीम इंग्लैंड और टीम दक्षिण अफ्रीका के बीच वन-डे मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका की टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 333 रन जड़े गए. दक्षिण अफ्रीका की टीम के बल्लेबाजो ने इस मुकाबले के दौरान एक भी छक्का नहीं लगाया गया. इस मुकाबले में रसी वन डर दुसेन ने 134 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. लेकिन इस शतकीय पारी में उन्होंने एक भी छक्का नहीं लगाया था.

टीम इंग्लैंड

टीम इंग्लैंड की इस सूची में तीसरे नंबर पर है, जिसके द्वारा साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध वन-डे सीरीज के छठवें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 333 रन का स्कोर बनाया गया था. इस मुकाबले के दौरान इंग्लैंड की टीम के किसी भी बल्लेबाज ने एक भी छक्का नहीं जड़ा, और सबसे हैरानी की बात तो यह रही कि इतना बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद भी इंग्लैंड की टीम को इस मुकाबले के दौरान 2 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था.

साउथ अफ्रीका

टीम दक्षिण अफ्रीका ने दो बार वन-डे क्रिकेट में बिना छक्का लगाए 300 से अधिक का स्कोर बनाया गया हैं. 1996 में दक्षिण अफ्रीका की टीम द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध यह स्क्रॉर बनाया था. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम द्वारा 8 विकेट के नुकसान पर 321 रन जड़े थे. इस मुकाबले के दौरान किसी भी दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के बल्ले से एक भी छक्का नहीं निकला था.

READ MORE: टीम इंडिया को जीतना है Asia Cup तो पाकिस्तान के इन 4 क्रिकेटरों को देनी होगी मात, कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन