टी20 विश्व कप में पहला मैच खेलने मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ियों का भारत आर्मी ने किया ख़ास अंदाज में किया स्वागत, वायरल हुआ VIDEO
टी20 विश्व कप में पहला मैच खेलने मेलबर्न पहुंची टीम इंडिया के खिलाड़ियों का भारत आर्मी ने किया ख़ास अंदाज में किया स्वागत, वायरल हुआ VIDEO

टी20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में टीम इंडिया (Team India) आगामी रविवार यानी 23 अक्टूबर को अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मेलबर्न पहुंच गई है। दोनों टीमें अपने मिशन टी20 वर्ल्ड कप का आगाज मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) से करेगीं।

टीम इंडिया के मेलबर्न पहुंचते ही क्रिकेट फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। भारतीय क्रिकेट प्रेमी भारत आर्मी (BHARAT ARMY) की पूरी टीम ने टीम इंडिया के स्वागत में शानदार आयोजन किया था। स्वागत से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

टीम इंडिया का मेलबर्न में हुआ शानदार स्वागत

टीम इंडिया (Team India) दुनिया के किसी भी कोने में क्रिकेट खेलने पहुंच जाए, उसके समर्थक उनके पीछे-पीछे वहां पहुंच ही जाते हैं। जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए मेलबर्न पहुंचती है। जहां एयरपोर्ट पर भारत आर्मी की मुलाकात टीम इंड़िया से हो जाती है।

जिसका वीडियों खुद भारत आर्मी ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि भारत आर्मी भारतीय खिलाड़ियों के साथ पूरे गर्मजोशी से मिल रही है।

वहीं भारतीय खिलाड़ी भी उन्हें उनके साथ फोटो खींचाते हुए नजर आए। कप्तान रोहित शर्मा के केक काटकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। यह वीडियो 19 सेकेंड का है जिसमें भारत आर्मी ने टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ियों के साथ जमकर फोटो खींचाए औरअनोखे अंदाज में स्वाग किया।

यहाँ देखें वीडियो

भारत पाकिस्तान के मैच पर टिकी है सबकी नज़रें

भारत और पाकिस्तान का मैच हो और दोनों मुल्कों में इस मुकाबले का इंतजार नहीं किया जाए, भला ऐसे कैसे हो सकता है। फैंस महीनों पहले ही शेड्यूल आ जाने का बाद ही उस दिन का अवकाश ले लेते हैं ताकि भारत और पाकिस्तान के महामुकाबले का भरपूर मजा उठाया जा सके। वहीं 23 अक्टूबर को दोनों टीमों के बीच एक बार फिर कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

लेकिन इस मुकाबले से पहले थोड़ा निराश कर देने वाली खबरें सामने आ रही है कि बारिश मजा किरकिरा कर सकती है। मौसम विज्ञान ब्यूरो उस दिन मेलबर्न में बारिश की 90 प्रतिशत संभावना का अनुमान लगा रहा है। अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई तो करोंड़ फैंस का दिल टुट जाएग।