आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये टीमें दिखेंगी आमने-सामने, आज की जीत मतलब सुपर-12 में इस टीम की एंट्री हो सकती हैं पक्की

By Twinkle Chaturvedi On October 18th, 2022
आज टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ये टीमें दिखेंगी आमने-सामने, आज की जीत मतलब सुपर-12 में इस टीम की एंट्री हो सकती हैं पक्की

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में ग्रुप स्टेज के मुकाबले अब तक धमाकेदार तरीके से खेले जा रहे हैं। जो टीमें ज्यादा मजबूत नजर आ रही थी उनका ही बुरा हाल दिख रहा हैं। कल ग्रुप स्टेज के मुकाबले हमें नामिबिया (NAMIBIA) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के बीच सुबह 9ः30 बजे से और श्रीलंका (SRILANKA) और यूएई (UAE) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से देखने मिलेगा।

नामिबिया और नीदरलैंड्स दोनों ही टीम जीतकर दो हाथ करेगी वहीं श्रीलंका और यूएई हारकर मैदान में आपस में टकराती दिखेगी। आइए आपको दोनों मैचों का एक प्रिव्यू दे देते हैं।

नामिबिया बनाम नीदरलैंड्स

नामिबिया (NAMIBIA) और नीदरलैंड्स दोनो ही टीमों ने अपने टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत की हैं। नामिबिया ने एशिया कप की चैंपियन श्रीलंका को ओपनिंग मुकाबले मे 55 रनों से हराया हैं। वहीं नीदरलैंड्स ने यूएई को रोमांचक मुकाबले में 3 विकटों से शिकस्त दी हैं। सुपर-12 की रेस में आगे बढ़ने के लिए यह मुकाबला जीतकर पाइंट्स अर्जित करना दोनों ही टीमों के लिए काफी ज्यादा जरूरी हैं।

नामिबिया की टीम इस वक्त रन रेट के मामले में बहुत आगे दिखाई दे रही हैं जिसके चलते एक जीत उनको टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने में मदद कर सकती हैं। नामिबिया के बल्लेबाज जेन फ्रिलिंग और जेजे स्मिट टीम के संकटमोचक थे। इसी के साथ गेंदबाजी करते वक्त भी पूरी टीम से शानदार खेल देखने को मिला था।

जिसे खिलाड़ियों को नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के खिलाफ भी बरकरार रखना होगा। नीदरलैंड्स की बात करें तो टीम के पास प्रेड क्लासेन और रोलूफ के तौर पर खतरनाक गेंदबाज हैं, टीम को बल्लेबाजी के ऊपर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत हैं। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप का यह मुकाबला जेएचएमबीए स्टेडियम में सुबह 9ः30 बजे से खेला जाएगा।

नामिबिया और नीदरलैंड्स संभावित प्लेइंग

नामिबियाः  गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), दीवान ला कॉक, स्टीफ़न बार्ड, जोनाथन स्मिट, डी विसे, एम वैन लिंगेन, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, ज़ेन ग्रीन, जान फ़्रीलिंक, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, बेन शिकोंगो।

नीदरलैंड्सः कॉलिन एकरमैन, टीएलडब्ल्यू कूपर, बीएफडब्ल्यू डी लीड, एमपी ओ’डॉड, आरई वैन डेर मेर्वे, विक्रमजीत सिंह, एस एडवर्ड्स (कप्तान), लोगान वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पीए वैन मीकेरेन, टिम प्रिंगल।

श्रीलंका बनाम यूएई

श्रीलंका (SRILANKA) और यूएई दोनों ही टीमों को अपने ओपनिंग मैच में हार का सामना करना पड़ा हैं। श्रीलंका की साइड यूएई की साइड से काफी ज्यादा मजबूत लगती हैं लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को आंकना सही बात नहीं हैं। श्रीलंका ने एशिया कप 2022 में भी पहले मैच में शर्मनाक हार का सामना किया था वैसा ही कुछ वर्ल्ड कप के पहले मैच में होता हुआ नजर आया हैं। टीम दूसरे मैच में वापसी करती हुई नजर आएगी।

दोनों ही टीमों को क्वालिफाई करने के लिए यह मैच जीतना बेहद ज्यादा जरूरी हैं। कप्तना दसुन शनाका अपने साथी खिलाड़ियों को आत्मविश्वास देते हुए पलटवार करते हुए नजर आ सकते हैं। टी20 वर्ल्ड कप में यूएई (UAE) की गेंदबाजी तो ठीक-ठाक नजर आती हैं लेकिन उनकी बल्लेबाजी खराब नजर आती हैं जिस पर उन्हें काम करने की जरूरत हैं। देखना होगा टी20 वर्ल्ड कप के इस मैच में अनुभवी टीम का राज चलेगा या फिर यूएई पलटवार करेगी।

श्रीलंका और यूएई संभावित प्लेइंग 11

यूएईः सीपी रिजवान (सी), चिराग सूरी, वसीम मुहम्मद, बासिल हमीद, जवार फरीद, वी अरविंद, अयान अफजल खान, काशिफ दाउद, के मयप्पन, जहूर खान, जुनैद सिद्दीकी।

श्रीलंकाः पथुम निशांका, डी गुनाथिलका, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (कप्तान) , धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कुश्ल मेंडिस, महिश ठीकसाना, डी चमीरा, पीएम लियानागमगे।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, नामिबिया बनाम नीदरलैंड्स, श्रीलंका बनाम यूएई,