IND vs SA: इस विस्फोटक बल्लेबाज पर रोहित शर्मा जताते हैं सबसे ज्यादा भरोसा, मगर ऋषभ पंत की कप्तानी में नहीं मिला मौका

By Twinkle Chaturvedi On June 15th, 2022
IND vs SA: इस विस्फोटक बल्लेबाज पर रोहित शर्मा जताते हैं सबसे ज्यादा भरोसा, मगर ऋषभ पंत की कप्तानी में नहीं मिला मौका

भारत (INDIA)  और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) इस वक्त पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की कप्तानी में भारत ने सीरीज के पहले दो मुकाबले हार चुकी हैं। सीरीज का तीसरा मुकाबला 14 जून को विशाकापट्नम मे खेला जाने वाला है। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की गैरमौजूदगी में केएल राहुल (KL RAHUL) को टीम की कमान मिली थी।

राहुल के चोटिल हो जाने के बाद ऋषभ पंत को भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऋषभ ने अपनी कप्तानी में एक ऐसे खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिया हैं। जिस पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। आइए जानते हैं कौन हैं वो खिलाड़ी-

कप्तान ऋषभ पंत ने नहीं दिया इस खिलाड़ी को मौका

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच चल रही सीरीज में दोनों मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा हैं। पहले मैच हारने के बाद भी कप्तान ऋषभ पंत ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। भारत के दोनों मैचों के प्लेइंग 11 में युवा खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) को खेलने का मौका नहीं दिया गया हैं। वेंकटेश अय्यर प्लेइंग इलेवन में बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी भारत का पूर्ण सहयोग करते दिखते हैं।

वेकटेश ने अब तक 11 अंतराष्ट्रीय मैच खेले हैं। जिसमें से 9 मैच वेंकटेश ने रोहित की कप्तानी में और 2 मैच केएल राहुल की कप्तानी में खेले हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी में वेंकटेश अय्यर को सबसे ज्यादा खेलने का मौका मिला हैं। ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की कप्तानी में इस सीरीज में वेंकटेश को एक भी मौका नहीं मिला हैं।

हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी बनी वेंकटेश के बाहर रहने का कारण

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से पहले भारतीय टीम में मैच टी-20 विश्व कप 2021 में खेला था। उसके बाद से ही वो अनफिट रहने की वजह से टीम से बाहर ही थे। आईपीएल 2021 (IPL 2021) में कमाल के फॉर्म में दिखे वेंकटेश अय्यर को हार्दिक की गैरमौजूदगी में टीम में जगह मिली। आईपीएल 2022 (IPL 2022) का साल हार्दिक पंड्या के लिए कमाल रहा हैं।

कप्तानी करते हुए ट्रॉफी भी अपने नाम की। और गेंद और बल्ले से भी उन्होने खूब तहलका मचाया हैं। आईपीएल के बाद हार्दिक को बड़े लंबे समय बाद भारतीय टीम में मौका मिला। जिससे वेंकटेश अय्यर की परेशानी बढ़ गई हैं। टीम में हार्दिक पंड्या जैसे ऑलराऊंडर के चलते उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल रही हैं।

Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, वेंकटेश अय्यर, हार्दिक पंडया,
Exit mobile version