सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन से भी बेहतर हैं ये 2 युवा भारतीय स्टार खिलाड़ी, छक्कों की करते हैं बारिश

By Tanu Chaturvedi On December 24th, 2022
टीम इंडिया

टीम इंडिया के पास ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो अगर अपनी पर आ जाएं, तो बल्लेबाजी के दम पर टीम को कोई भी मैच जिता सकते हैं। दुनिया के नबंरवन बल्लेबाज क्रिस गेल की तरह ही इनका बल्ला भी मैच के दौरान छक्के की बरसात करता है। आप सोच रहे होंगे, आखिर कौन हैं ऐसे दो खिलाड़ी तो आइए आपको बताते हैं, उनके बारे में…

एन जगदीशन

इस लिस्ट में पहला नाम आता है एन जगदीशन का। एन जगदीशन का पूरा नाम नारायण जगदीशन है। जगदीशन टीम इंडिया के लिए शानदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार खेल खेलकर उन्होंने 277 रनों की शानदार पारी खेली। 26 वर्षीय एन जगदीशन दाएं हाथ से बल्लेबाजी करने के साथ विकेटकीपिंग भी करते हैं। वह फिलहाल घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर उन्हें टीम में जगह मिलती है तो वह अपनी पारी से टीम इंडिया की झोली में जीत दिला सकते हैं। उनकी पारी के कारण उन्हें फ्यूचर का सिक्सर किंग माना जा रहा है।

रियान पराग

इसके बाद नाम आता है रियान पराग का। रियान पराग दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। 21 साल के रियान पराग टीम इंडिया के लिए भविष्य में वरदान साबित हो सकते हैं। उन्होंने नवंबर 2017 में असम की ओर से रणजी ट्रॉफी के फर्स्ट क्लास मैच में एंट्री की थी। रियान पराग आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से मैच खेलते हैं। अपनी शानदार पारी से वह सबको अपना दीवाना बना लेते हैं।

अगर उन्हें टीम इंडिया में जगह दी जाती है, तो छक्कों की बरसात से टीम को जीत के और करीब ले जा सकते हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही भारतीय चयनकर्ता द्वारा रियान पराग को टीम में मौका दिया जा सकता है। टीम इंडिया में फिलहाल विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव का नाम मैच विनिंग गेम खेलने और शानदार बल्लेबाजी से दुश्मन के छक्के छुड़ाने वाले खिलाड़ियों में लिया जाता है।

Tags: एन जगदीशन, क्रिस गेल, टीम इंडिया, रियान पराग,