Team India: टीम इंडिया में पंत-कार्तिक की जगह जल्द ही छीनेगा यह घातक खिलाड़ी, छक्के मारने में नहीं है इसका कोई तोड़

By Akash Ranjan On November 14th, 2022
टीम इंडिया

टीम इंडिया (Team India) ने बीते टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) और एशिया कप (ASIA CUP) के दौरान ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और दिनेश कार्तिक (DINESH KARTIK) को लगातार मौका दिया। लेकिन दोनों ही खिलाड़ियों ने इसका फायदा नहीं उठाया और फ्लॉप साबित हुए, जिस वजह से टीम इंडिया (Team India) को मुँह की खानी पड़ी। टी20 वर्ल्ड कप में दिनेश कार्तिक को चार तो ऋषभ पंत को दो मौके मिले।

इन दोनों ही खिलाड़ियों के आंकड़ें मिला कर देखें तो 6 मैचों में मात्र 50 रन भी टीम के खाते में नही जोड़ पाए है। ऐसे में इन दोनों की जगह अब खतरे में नज़र आ रही है। इसी कड़ी में आज हम इस लेख में जानेंगे एक ऐसे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के बारे में जो इन दोनों खिलाड़ियों की जगह ले सकता है। और अकेले अपने दम पर मैच जीताने का दम रखता है।

यह भी पढ़ें : India T20 Captaincy: टी20 वर्ल्ड कप में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा की हुई छुट्टी? हार्दिक पांड्या बने टीम इंडिया के नए कप्तान

टीम इंडिया के लिए पंत-कार्तिक बने सबसे बड़े विलेन

सबसे पहले दिनेश कार्तिक की बात करें तो बीते टी20 वर्ल्ड कप में कार्तिक को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में मौका मिला जिसमे उन्होंने 2 गेंदों पर 2 रन बनाने थे। लेकिन कार्तिक यहाँ फ्लॉप साबित हुए और लापरवाही से अपना विकेट गंवा दिया। जिस वजह से टीम इंडिया मुसीबत में पड़ गई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 6 रन बनाया और बंग्लादेश के खिलाफ उनके बल्ले से 7 रन निकला।

कुल मिलाकर दिनेश कार्तिक ने 4 मैचों की तीन पारी में सिर्फ 14 रन ही बनाया। वहीं दूसरी तरफ से दो मैचों में दिनेश कार्तिक के जगह ऋषभ पंत को मौका मिला। ऋषभ पंत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 रनों की पारी खेली और इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 6 रन बनाकर रन आउट हो गए। यानी हमारे विकेटकीपर बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप के 6 मैचों में सिर्फ 23 रन बनाया।

टीम इंडिया में यह खिलाडी लेगा पंत-कार्तिक की जगह

जो खिलाड़ी दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत की जगह ले सकता है वह हैं संजू सैमसन। सैमसन, रोहित शर्मा के जैसे टाइमिंग से शाॅट लगाते हैं। वह आईपीएल में राजस्थान रायल्स के कप्तान भी हैं। संजू सैमसन ने अभी तक भारत के लिए 9 एकदिवसीय मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 294 रन बनाए हैं। वहीं सैमसन ने 16 टी20 मैचों में 296 रन बनाए हैं। संजू सैमसन बड़े आसानी से छक्के लगाते हैं।

Tags: ऋषभ पंत, टीम इंडिया, दिनेश कार्तिक, संजू सैमसन,
Exit mobile version