TEAM INDIA में हो सकती हैं इस धाकड़ गेंदबाज की वापसी, गांगुली खोल सकते हैं युवा स्टार के लिए दरवाजे!
टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, इंजरी की हुई एंट्री और यह मैच विनर खिलाडी बाहर

आईपीएल के 15वें सीजन में तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने बढ़िया प्रदर्शन किया,जिसके बाद भारतीय टीम (TEAM INDIA) के दरवाजे उनके लिए खुल गए। स्टार गेंदबाजों की टीम में वापसी के बाद उन्हें चयनकर्ता अनदेखा कर रहे थे, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज से पहले उन्होंने टीम में वापसी की संभावनाएं काफी हद तक बढ़ गई हैं। आइए इस आर्टिकल में एक बारे में जानते हैं।

इस कारण हो सकती है एंट्री

मोहम्मद शमी

टीम के अनुभवी गेंदबाज मोहम्मद शमी का चयन ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए किया गया था, लेकिन सीरीज के पहले ही उनको कोविड-19 हो गया, जिसकी वजह से वह रेस्ट पर हैं और क्रिकेट मैदान से दूरी बनाए हुए हैं। उनकी जगह पर उमेश यादव को शामिल किया गया।

शमी के ठीक होने की खबर सामने नहीं आई है और ना ही यह पता चल पाया है कि वह दक्षिण अफ्रीका और भारत की T20 श्रृंखला के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं। ऐसे में अभी जो खबरें आई हैं। उनके अनुसार भारतीय बोर्ड उमरान मलिक को टीम में शामिल करने के लिए सोच रही है। वह स्टैंड बॉय के तौर पर शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस को लेकर बीसीसीआई ने अभी तक कोई ऑफिशियल ही जानकारी नहीं दी है।

आईपीएल में गाड़े झंडे

उमरान मलिक

आईपीएल 2022 में इमरान ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था, जिसके बाद भारतीय टीम में उनको टिकट मिला। टूर्नामेंट में अपनी रफ्तार भरी गेंदों के उन्होंने सब को काफी प्रभावित किया था, जिसके बाद उन्हें आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू मैच खेलने का अवसर मिला।

उन्हें इंग्लैंड में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल चुका है, लेकिन इकोनामी रेट अधिक होने की वजह से उन्हें टीम से ड्रॉप किया गया। भारत के लिए उन्होंने तीन मुकाबले खेले, जिसमें 12.44 के इकनामी रेट से 2 विकेट अपने नाम किए। अगर उनका चयन साउथ अफ्रीका के खिलाफ हो जाता है तो उनके पास खुद को प्रूफ करने का मौका है।

इसे भी पढ़ें-Rohit Sharma विराट की विनिंग पारी पर हार बैठे दिल, कुछ इस तरह मनाया भारत की जीत का जश्न, वायरल हुआ VIDEO