ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए मोहाली पहुंची Team India, एयरपोर्ट पर अलग लुक में नजर आए खिलाड़ी

भारतीय क्रिकेट टीम(Team India) ने एशिया कप में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया था। एशिया कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना करने जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज 20 सितंबर से खेली जाएगी। यह T20 सीरीज भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही देशों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। क्योंकि अगले महीने T20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। यह T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होगा।
इसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमें इस सीरीज में अपनी अपनी तैयारियां कर लेंगी। इसी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया का सामना करने के लिए मोहाली पहुंचे हैं।
इस लुक में नजर आए रोहित और कोहली

आपको बता दें कि भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ-साथ केएल राहुल भी मोहाली एयरपोर्ट पर मास्क लगाए नजर आए हैं। इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बहुत ही लूज टी शर्ट पहन रखी है। हार्दिक पांड्या भी ब्लैक शर्ट पहने हुए नजर आए हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी पत्नी के साथ मोहाली आए हैं। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण कई दिनों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया में फिर से शामिल हो जाएंगे।
मास्क लगाए नजर आए खिलाड़ी

आपको बता दें कि कोरोना के कारण सभी भारतीय खिलाड़ी मोहाली एयरपोर्ट पर मास्क लगाए हुए नजर आए हैं। भारतीय टीम के खतरनाक स्पिनर यूज़वेंद्र चहल और टीम इंडिया के एबी डिविलियर्स कहे जाने वाले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के साथ मोहाली एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं।

स्पिनर ऑलराउंडर अक्षर पटेल और तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। अक्षर पटेल रविंद्र जडेजा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया में शामिल किए गए हैं। रविंद्र जडेजा एशिया कप के दौरान चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं।
Tags: ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया, भारतीय क्रिकेट टीम,