टी20 वर्ल्ड कप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने इस मैच में डाला डाका, दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर की जासूसी

टी20 वर्ल्ड कप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ भारतीय टीम के खिलड़ियों ने इस मैच में डाला डाका, दोनों टीमों के खिलाडियों पर की जासूसी

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है। पर्थ के मैदान पर भारतीय टीम का प्रैक्टिस सेशन चल रहा है। जहाँ टीम इंडिया अपने 15 साल के सूखे को ख़त्म करने के लिए हर संभव प्रयास करने में जुट चुके है। लेकिन आज यानी 9 अक्टूबर को पर्थ के मैदान पर जो देखने को मिला वो जरा हटकर रहा।

मतलब सभी टीमें तैयारी करती हैं तो इसके लिए नेट्स पर पसीना बहाती हैं। गेंद और बल्ले से अभ्यास करती है। लेकिन आज टीम इंडिया (TEAM INDIA) के चार खिलाड़ी को ऐसा कुछ भी नहीं करते दिखे। वो जो करते दिखे उसे आप तैयारी तो नहीं कह सकते लेकिन तैयारी का पार्ट मानने से भी इंकार नहीं कर सकते। तो क्या है वो तैयारी आइये जानते है।

इन टीमों का मैच देखने निकले ये 4 भारतीय खिलाड़ी

दरअसल, भारत के 4 खिलाड़ियों ने जो किया वो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की प्लानिंग पर डाका डालने जैसा था। उनके खिलाफ जासूसी थी। टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें आपस में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही हैं। जिसका पहला मैच आज पर्थ में खेला जा रहा है, जहां टीम इंडिया ने भी अपना डेरा डाल रखा है। बस फिर क्या था, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमों को आपस में खेलता देख भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी भी मैच देखने स्टेडियम पहुंच गए।

अश्विन, चहल, कार्तिक और हर्षल पहुंचे मैच देखने

जो भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच पहला टी20 देखने स्टेडियम पहुंचे उनमें अश्विन, चहल, दिनेश कार्तिक और हर्षल पटेल रहे। ये चारों स्टेडियम में बैठकर अब मुकाबले का लुत्फ उठा रहे थे या फिर दोनों टीमों की रणनीतियों पर निगाह डाले थे, ये तो बस वही बता सकते हैं। बहरहाल, स्टेडियम में बैठकर मैच देखने की तस्वीरों को अश्विन ने अपने इंस्टा स्टोरी में साझा किया है।

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पर्थ पहुंची टीम इंडिया वहां से ब्रिसबेन के लिए जाएगी। उसे 2 वार्म अप मुकाबले भी खेलने हैं। जबकि अपने अभियान का आगाज भारतीय टीम टूर्नामेंट में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के मैच से होगा।