5 खिलाड़ी जो अपनी टीमों के लिए साबित हुए लकी, एक ने तो नहीं देखा है हार का चेहरा, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल

टीम इंडिया: अंतरराष्ट्रीय टीम द्वारा व्यस्त कार्यक्रम के चलते पिछले कुछ वर्षों में कई debutant players को मौका दिया गया हैं. अगर टीम इंडिया की बात की जाए, तो साल 2022 उनके लिए काफी व्यस्त रहा हैं. टीम मैनेजमेंट द्वारा ऐसे में कई खिलाड़ियों को डेब्यू करने का अवसर भी दिया गया हैं. दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड की टीमों के साथ भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. कुछ डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया गया हैं.
ऐसे कई मौके आए जब एक नया खिलाड़ी टीम में अपनी किस्मत को साथ लेकर खेलने उतरा हो, क्योंकि उसके खेलने के दौरान ही टीम जीत ती हुई दिखाई दी. आज हम ऐसे ही 2 भारतीय और कुछ विदेशी खिलाड़ियों के बारे बताएंगे जो अपनी टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए.
मनीष पांडे
टीम इंडिया के लिए लकी चार्म बनकर आए मनीष पांडे इस लिस्ट के टॉप पर काबिज हैं. मार्च 2018 से दिसंबर 2020 तक मनीष प्लेइंग इलेवन में रहे. उस दौरान भारतीय टीम द्वारा लगातार 19 T20 इंटरनेशनल मैचों में जीत दर्ज की गई. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज के T20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए, तो उनके द्वारा कुल 39 मैच खेले गए और 126.16 के स्ट्राइक रेट से 709 रन उन्होंने बनाए बनाने, इस दौरान उनका बल्ला तीन अर्धशतक बनाने में भी सफल रहा.
दीपक हुड्डा
अब तक यह बल्लेबाज 15 इंटरनेशनल मैच खेल चुका हैं, जिसमें इन सभी मैचों में भारत को विजय श्री मिली हैं. इन 15 मैचों के दौरान हुड्डा ने 389 रन बनाए हैं. इसी बीच उनके द्वारा एक शतक लगाया गया तो वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया.
सात्विक एन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोमानियाई खिलाड़ी सात्विक एन ने प्लेइंग इलेवन में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों सहित लगातार सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड भी बनाया हैं. लगातार रोमानिया 15 मैचों में जीत दर्ज करने में सफल रही. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज द्वारा 18 T20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं साथ ही उन्होंने 121.34 के स्ट्राइक रेट से 199 रन भी बटोरे हैं. T20 इंटरनेशनल में उन्होंने एक अर्धशतक भी जड़ा हैं.
डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीकी धाकड़ खिलाड़ी डेविड मिलर का नाम भी इस श्रेणी में शामिल हैं. लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में दुनिया के श्रेष्ठ फिनिशरों में से एक डेविड मिलर का नाम शामिल हैं. उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर कि जब शुरुआत की, तो अफ्रीकी टीम द्वारा पहले 13 मैचों में जीत दर्ज की गई थी.
इस बाएं हाथ धाकड़ बल्लेबाज के इंटरनेशनल करियर पर नज़र डाले, तो उनके द्वारा अभी तक 250 मैच खेले गए हैं, जिसमें उन्होंने कुल 5,483 रन जड़े हैं. उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 शतक और 22 अर्धशतक भी अपने नाम किए दर्ज हैं.
शांतनु वशिष्ठ
रोमानिया के खिलाड़ी शांतनु वशिष्ठ का नाम भी इस सूची में शामिल हैं जो अपने टीम के लिए लकी चार्म साबित हुए, शांतनु वशिष्ट के डेब्यू करने के बाद रोमानियाई टीम द्वारा लगातार 13 मैचों में जीत दर्ज की गईं. इस तेज गेंदबाज शांतनु के T 20 इंटरनेशनल करियर की और देखें तो, उनके द्वारा कुल 17 मैच खेले गए जिसने 5.52 के शानदार इकोनॉमि से वह कुल 16 विकेट लेने में सफल रहे.
READ MORE: पाकिस्तानी गेंदबाज ने MS Dhoni से पहली मुलाकात में मांग ली थी CSK की जर्सी, जानिए पूरा मामला
Tags: टीम इंडिया, डेविड मिलर, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे,