पाकिस्तानी गेंदबाज ने MS Dhoni से पहली मुलाकात में मांग ली थी CSK की जर्सी, जानिए पूरा मामला

भारतीय टीम के धुरंधर खिलाड़ी और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को आज के समय में कौन नहीं जानता है महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग आज भी जबरदस्त है। महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन उनके चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है। कुछ दिन पहले महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के फैंस लंदन में उन्हें घेरे हुए खड़े थे।
वही आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग आज भी जबरदस्त है। इसी बीच एक पाकिस्तान क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी से जुड़ा किस्सा सुनाया है। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बताया कि जब उनकी पहली बार महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात हुई तो उन्होंने उनसे क्या मांग लिया।
पाकिस्तानी क्रिकेटर से महेंद्र सिंह धोनी की हुई मुलाकात
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उनकी जब पहली मुलाकात महेंद्र सिंह धोनी से हुई तो उन्होंने उनसे कुछ मांग लिया था। हारिस ने बताया कि मैं t20 वर्ल्ड कप के दौरान भारत के खिलाफ मैच के बाद मैंने सिंह धोनी से मिला था। तब मैंने उस दौरान महेंद्र सिंह से कुछ मांग लिया था।
उसने बताया कि महेंद्र सिंह धोनी से मैंने जर्सी मांग ली थी। जैसे ही पाकिस्तानी गेंदबाज ने यह सब कहा तो सभी लोग हैरान रह गए। लेकिन हारिस ने बताया कि मैंने महेंद्र सिंह धोनी से टीम इंडिया की जर्सी नहीं बल्कि किसी और की जैसी मांगी थी।
महेंद्र सिंह धोनी से CSK की मांग ली थी जर्सी
हारिस ने इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से पहली मुलाकात में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी मांग ली थी उन्होंने कहा कि मैं टीम इंडिया की जर्सी नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी चाहता हूं। वही हारिस ने कहा कि मुझे पक्का था कि वह भेज देंगे मैं जब आस्ट्रेलिया दौरे पर था तो यह मुझे मिली थी।
ALSO READ:-जब IPL ड्रीम प्लेइंग 11 में 1970-80 के खिलाड़ियों को किया गया शामिल, बनी है ऐसी खतरनाक टीम
Tags: CSK, महेंद्र सिंह धोनी, हारिस रउफ,