ASIA CUP में पाकिस्तान के सामने पहाड़ बन कर खड़ी होती है टीम इंडिया, 80% मैचों में जीत दर्ज करती है भारत

By Satyodaya On September 4th, 2022
ASIA CUP में पाकिस्तान के सामने पहाड़ बन कर खड़ी होती है टीम इंडिया, 80% मैचों में जीत दर्ज करती है भारत

Asia Cup में भारतीय टीम अपना बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है। भारतीय टीम एशिया कप के दोनों मैचों को शानदार तरीके से जीता है। जिस कारण टीम इंडिया ने एशिया कप के सुपर 4 में क्वालीफायर कर दिया है। भारतीय टीम की निगाहें इस समय एशिया कप के खिताब पर हैं। आपको बता दें कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का दूसरा महा मुकाबला 4 सितंबर को देखा जाएगा। इस महा मुकाबले को देखने के लिए क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज हम आपके इस आर्टिकल में भारतीय टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

पाकिस्तान से अजेय हैं भारत

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम से एशिया कप के टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम हमेशा हारती आई है। आपको बता दें कि भारतीय टीम ने एशिया कप टूर्नामेंट को सबसे ज्यादा बार अपने नाम किया है। एशिया कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को एक बार भी नहीं हरा पायी है।

4 सितंबर को होने वाले मुकाबले को लेकर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अभी तक मात्र 10 टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेले गए हैं। जिसमें से 8 मैच भारत ने तो सिर्फ 2 मैच पाक ने जीते हैं. सामाजिक विवादों के कारण आईसीसी भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच बहुत ही कम मैच कराती है।

भारत ने जीता था पिछला मुकाबला

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 28 अगस्त को एशिया कप टूर्नामेंट में महा मुकाबला खेला गया था। इस महा मुकाबले को भारतीय क्रिकेट टीम ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया था। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वजह से टीम इंडिया ने पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। इसके साथ आपको यह भी बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम को पिछले साल T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद भारतीय क्रिकेट मैच बहुत ही ज्यादा निराश हो गए थे।

Read Also:-ASIA CUP, SL vs AFG, STAT REPORT: सुपर-4 के पहले मुकाबले में बने 9 बड़े रिकॉर्ड्स, हारे हुए मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने रचा इतिहास

 

Tags: एशिया कप, टीम इंडिया, पाकिस्तान,