Team India को एक साथ मिलेगा चीफ सेलेक्टर और नया हेड कोच, जानिए कैसा होगा ये पॉसिबल

By Sameeksha dixit On July 5th, 2023
Team India

Team India: वर्ल्ड कप की तैयारी में BCCI जुटा हुआ है. BCCI इस बार के वर्ल्ड कप में किसी तरह की कमी नहीं रखना चाहता है. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है. इसी परिपेक्ष से टीम इंडिया के लिए ये वर्ल्ड कप बहुत ही अहम होने वाला है. इसी के साथ बता दें की, फ़िलहाल तो भारत की मेंस क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज दौरे पर है. 12 जुलाई से वेस्टइंडीज का दौरा शुरू होने जा रहा है. आइए आपको बताते हैं की कैसे टीम इंडिया को नया हेड कोच मिलने वाला है.

Team India नए सिरे से करने जा रही तैयारियां, हेड कोच भी बदल जाएंगे

वैसे तो मेंस टीम इंडिया के कोच की बात की जाए तो इस वक़्त राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में टीम इंडिया (Team India) क्रिकेट खेल रही है और शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसी के साथ बता दें की, महिलाओं ने भी क्रिकेट में देश का नाम ऊंचा कर रखा है.

महिलाओं ने एशिया कप में शानदार जीत हासिल की है. फ़िलहाल तो बताया जा रहा है की, भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच और भारतीय मेंस क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर के नामों की घोषणा एक साथ हो सकती है. अगर ऐसा हुआ तो इस बार कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे.

Team India को फ़िलहाल नहीं निकला है कोई निष्कर्ष

मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया के कोच को लेकर फ़िलहाल तो कोई निष्कर्ष नहीं निकला है. लेकिन जल्दी ही कोई न कोई बड़ी घोषणा होने वाली है. उस बात की रिपोर्ट्स सामने आ रहीं हैं.

बताया जा रहा ही की,  भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Team India) के हेड कोच के लिए तीन नाम शॉर्टलिस्चट किए हैं. हेड कोच में पहला नाम तुषार अरोठे का है.  दूसरा नाम अमोल मजूमदार और तीसरा नाम इंग्लैंड के जॉन लुईस का है.

 

ये भी पढ़ें: Arshdeep Singh ने टीम इंडिया में जगह न मिलने के बाद किया हंगामा, काउंटी में निकाला गुस्सा, जानिए क्या हुआ

Tags: टीम इंडिया, हेड कोच,
Exit mobile version