खेल जगत में खिलाड़ियो का नहीं बल्कि राजनेताओं का है बड़ा दबदबा, बड़े पदो पर खिलाड़ियो के लिए मौका नहीं

By Tanu Chaturvedi On February 4th, 2023
खेल

भारत के खेल जगत में खिलाड़ी और फैंस कई तरह के गेम खेलते और पसंद करते हैं। कई बड़े नेता खेल संघों से जुड़े रहते हैं और साथ ही अपनी राजनीति की पारी को भी बढ़ाया करते हैं। कई बड़े खेलों में तो राजनेता भी हिस्सा बनते हैं। आइए आपको बतातें हैं अलग-अलग खिलाड़ियों और उनके अध्यक्षों के बारे में ….

बैडमिंटन और राइफल

बैडमिंटन ऐसे तो महिलाओं को पसंदीदा गेम माना जाता है लेकिन इस खेल के अध्यक्ष एक राजनेता हैं। असम के मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष हैं।

वहीं, नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट रनिंदर सिंह हैं। रनिंदर सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे हैं।

आर्चरी और क्रिकेट

आर्चरी यानि तीरंदाजी एक ऐसा खेल है जो आज से नहीं बल्कि हजारों वर्षों से हमारी भारतीय सभ्यता का प्रतीक रहा है। इस खेल को आज भी बहुत पसंद किया जाता है। इस खेल से जुड़े राजनेता का नाम है अर्जुन मुंडा। अर्जुन मुंडा बीजेपी सांसद होने के साथ ही आर्चरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट भी हैं।

इन खेलों के साथ एक नाम क्रिकेट का भी है। क्रिकेट और उनके स्टार प्लेयर्स को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। भारत देश के गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह हैं। क्रिकेट में उन्हीं के बेटे जय शाह बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) के सचिव हैं।

हॉकी और टेबिल टेनिस

भारत का राष्ट्रिय खेल हॉकी है। आपको बता दें कि इन दिनों हॉकी टूर्नामेंट भी खेला जा रहा है। इस खेल से जो रातनेता संबंध रखता है, उनका नाम है बीजू जनता दल के पूर्व सांसद और पूर्व हॉकी प्लेयर दिलीप तिर्की। दिलीप तिर्की हॉकी फेडरेशन के अध्यक्ष हैं।

टेबिल टेनिस इनडोर गेम्स में काफी पसंद किए जाने वाला गेम है। टेबल टेनिस से संबंध रखने वाले राजनेता नहीं बल्कि उनकी पत्नी हैं। हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की पत्नी मेघना चौटाला टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया की प्रेसिडेंट हैं।

Tags: जय शाह, बीसीसीआई, भारतीय खेल,