Team India की जीत पर अफगानिस्तान के इस फैन ने भी मनाया जश्न, किया हार्दिक पांड्या को किस, Video हुआ वायरल
Team India की जीत पर अफगानिस्तान के इस फैन ने भी मनाया जश्न, किया हार्दिक पांड्या को किस, Video हुआ वायरल

भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कल बीती रात को मुकाबला खेला गया है। जिसमें भारतीय टीम (Team India) ने बेहतरीन जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल कर ली है। मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम को बेहतरीन जीत दिलाई है।

आपको बता दें मैच जीतने के बाद भारत के कई शहरों में इसका जश्न मनाया गया पूरे देश में क्रिकेट फैन्स के अंदर जीत का उत्साह देखने को मिला है। हालांकि पाकिस्तानी फैंस काफी मायूस हो गए लेकिन भारत ने कल जमकर जश्न मनाया है।

जीत का जश्न भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मनाया गया है। इन दिनों अफगानी फैन एक वीडियो वायरल (Viral Viral) हो रहा है‌। जिसमें वह पाकिस्तान के हारने के बाद काफी खुश नजर आ रहा है और जश्न मनाते हुए हार्दिक पांड्या को किस कर लेता है।

अफगानी फैन ने किया हार्दिक पांड्या को किस

टीम इंडिया के बेहतरीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान टीम को हरा दिया है और भारतीय फैंस ने जमकर जश्न मनाया है। इसी बीच एक अफगानी फैन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह टीम इंडिया की जीत पर जश्न मनाता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो में सांप देखा जा सकता है कि एक कमरे में कुछ लोग बैठे हैं और टीवी पर भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला देखा जा रहा है।

जब टीम इंडिया जीत जाती है तब एक शख्स खुश होते हुए उठकर टीवी की स्क्रीन पर नजर आ रहे हैं हार्दिक पांड्या को किस कर लेता है। फिर उसके बाद वह अंदर चला जाता है‌ और वहां पर बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं। इन दिनों अफगानिस्तान के इस फैन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया है यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

41 हजार से ज्यादा मिल चुके हैं लाइक्स

अफगानिस्तान के इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है हर जगह इस वीडियो की चर्चाएं हो रही है। इस वीडियो को 41000 से ज्यादा लाइक से मिल चुके हैं और 68000 से ज्यादा रीट्वीट मिल चुके हैं। भारत बनाम पाकिस्तान के मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया इन्होंने बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया।

हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए वही बल्लेबाजी में इन्होंने 17 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए। आखिरी ओवर में बेहतरीन गगनचुंबी छक्का मार दिया।

Read More-एशिया कप 2022 में फैंस को फिर से देखने को मिलेगा महामुकाबला! जानिए कब होंगी दोनों टीमें आमने-सामने