एशिया कप 2022 में फैंस को फिर से देखने को मिलेगा महामुकाबला! जानिए कब होंगी दोनों टीमें आमने-सामने

By Satyodaya On August 29th, 2022
एशिया कप 2022 में फैंस को फिर से देखने को मिलेगा महामुकाबला! जानिए कब होंगी दोनों टीमें आमने-सामने

कल India और Pak का महा मुकाबला एशिया कप 2022 में देखने को मिला है जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल कर ली है। भारतीय टीम की जीत का सारा श्रेय हार्दिक पांड्या का है। हार्दिक पांड्या ने ही आखरी में टीम इंडिया की डूबती हुई नैया को बचाया है। हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में दोनों में शानदार प्रदर्शन किया है वही रविंद्र जडेजा ने भी कमाल का प्रदर्शन कर दिखाया है।

वहीं आपको बता दें एशिया कप 2022 में भारत बनाम पाकिस्तान का मुकाबला बहुत जल्द ही एक बार फिर से होगा। दोनों टीमें एक बार फिर से सप्ताह भर में आमने सामने दिखाई दे सकती हैं। एक बार फिर से भारत पाकिस्तान को हराने की पूरी कोशिश करेगा। आइए आगे आर्टिकल में इसके बारे में जानते हैं।

दोनों टीमें एशिया कप 2022 में जल्द दिखाई देंगी आमने सामने

एक बार फिर से India और Pak का जल्द होगा महा मुकाबला! जानिए कब होंगी दोनों टीमें आमने-सामने

आपको बता दें भारतीय टीम में कल 10 महीने बाद पाकिस्तान का मुकाबला किया था। जिसमें भारत ने बेहतरीन जीत हासिल की है। वही एक बार फिर से सप्ताह भर में दोनों ही टीमें आमने सामने हो सकती हैं। दरअसल ग्रुप में पाकिस्तान और हॉन्ग कॉन्ग टीम है। ग्रुप ए और बी दोनों की टीमें टॉप टीमें सुपरस्टार 4 में एंट्री करेंगी। 4 सितंबर यानी अगले रविवार को ग्रुप की टॉप 2 टीमें आमने सामने दिखाई देंगे।

अंदाजा लगाया जा रहा है कि एशिया कप में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने दिखाई दे सकता है। ऐसा मुमकिन तब होगा जब दोनों ही टीमें हांगकांग को अपने मुकाबले में हरा देंगे। तभी यह दोनों टीमें आमने-सामने हो सकती है लेकिन अगर हांगकांग में एक भी मुकाबला जीत लिया तो दोनों टीमों के लिए मुसीबत खड़ी हो जाएगी बात नेट बनने तक पहुंच जाएगी भारत का रन नेट रेट जो है वही पाकिस्तान का नेट रन रेट है।

10 महीने बाद भारतीय टीम ने चुकाया हार का बदला

भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों ने 10 महीने पहले मिली हार का बदला चुका लिया है। दरअसल आपको बता दें पिछले साल t20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारतीय टीम को 10 विकेट से करारी हार दे दी थी। जिसके बाद से भारतीय टीम के खिलाड़ी बौखलाए हुए थे और मौका ढूंढ रहे थे। अब एशिया कप में भारतीय टीम ने हिसाब बराबर कर लिया है, भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को भारी शिकस्त दे दी है। वही आपको बता दें इनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह ने भी ट्वीट किया है।

Read More-रोहित शर्मा ने पाकिस्तान को धूल चटाकर की विराट कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी, मात्र धोनी से ही रह गए हैं पीछे

Tags: India, टीम इंडिया, पाकिस्तान, हार्दिक पांड्या,