सेमीफइनल में मिली हार के बाद खुल गई टीम इंडिया की पोल, जल्द नहीं उठाये यह क़दम तो फिर होगी किर-किरी

By Akash Ranjan On November 11th, 2022
टीम इंडिया

टीम इंडिया (TEAM INDIA) टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) से बाहर हो चुकी है, और जैसा कि रवायत है हर हार के बाद हार के कारण खोजे जाते हैं। लेकिन ये वाली हार तो इतनी बड़ी है कि इसके कारण एकदम क्रिस्टल क्लियर साफ हैं। बैटिंग में इंटेंट ना दिखना, बोलर्स का ऑफ डे और फील्डर्स का घटिया प्रदर्शन। कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और कोच राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) का क्लूलेस रहना। सही वक्त पर सही फैसले ना ले पाना। इन तमाम कारणों ने मिलकर इंडियन टीम को ऑस्ट्रेलिया में इंसल्ट फील कराई।

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) पिछले 8 साल से आईसीसी की कोई ट्राॅफी नही जीत पाई हैं तो यह जरूर सोचना चाहिए कि कही कुछ तो गलत हो रहा है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत की टीम मैनेजमेंट का अप्रोच बहुत हद तक इस हार का जिम्मेदार है। कैसे आइए समझते हैं।

यह भी पढ़ें : टीम इंडिया की हार के बाद बोले वीरेंद्र सहवाग, भारत के गेंदबाज और बल्लेबाज मैच में बिना किसी रणनीति के आए नजर

चहल को एक भी मौका नहीं

इस विश्व कप की बात करें तो भारत के प्रमुख स्पिनर थे युजवेंद्र चहल जिनका रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ शानदार रहा था। चहल ने इंग्लैंड के खिलाफ 11 मैच में 16 विकेट लिया था। उनका बेस्ट 25 रन देकर 6 विकेट भी इंग्लैंड के खिलाफ ही आया था। लेकिन खेले रविचंद्रन अश्विन जिनका टी-ट्वेंटी का करियर अब से लगभग 3 साल पहले ही समाप्त हो गया था। फन फैक्ट यह भी है कि अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टी-ट्वेंटी मैच खेला है जिसमे उनको सिर्फ एक विकेट ही मिला है।

दिनेश कार्तिक या पंत दोनों संशय में

इस विश्व कप से पहले बताया जा रहा था कि दिनेश कार्तिक हमारे पसंदीदा विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। उनको चार मैच खिलाया गया उसके बाद एकाएक जिम्बाब्वे के खिलाफ ऋषभ पंत आ गए। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 रन बनाए थे लेकिन फिर भी उनको सेमीफाइनल में खिलाया गया। साथ ही साथ विश्व कप के एक साल पहले हमने हर्षल पटेल को एक डेथ गेंदबाज के रूप में तैयार किया था जबकि मौका उनको एक भी मैच में नही दिया गया।

अगर हम इतिहास की बात करें तो 2019 के विश्व कप में भी एकाएक विजय शंकर को खिलाया गया था जबकि अंबाती रायडू रिजर्व प्लेयर की लिस्ट में थे। इस फैसले के बाद रायडू का कैरियर ही खत्म हो गया। इतने उदाहरण काफी है कि भारतीय मैंनेजेमेट में सब कुछ ठीक नही चल रहा है।

रोहित शर्मा कप्तनी और बल्लेबाज़ी दोनों में फ़्लॉप

रोहित शर्मा भी इस विश्व कप में बहुत सहज नही दिखे। अपने तेज गेंदबाजों पर रोहित अजब तरीके से रिएक्ट करते हैं। ऋषभ पंत को खिलाना है या दिनेश कार्तिक को इस पर रोहित शर्मा अपनी ही बात को काटते हुए दिखते हैं। कभी कहते है मैं आखिरी वक्त पर फैसला नही लेता तो कभी आखिरी वक्त पर दिनेश के जगह पंत को उतार देते हैं। सेमीफाइनल में रोहित शर्मा कप्तान और बल्लेबाज दोनों तौर पर फ्लाॅफ रहे।

पहले उन्होंने एक धीमी पारी खेली और फिर कप्तान के रूप में बटलर के सामने डिफेंसिव फिल्ड लगाया। जिस वक्त अर्शदीप सिंह की गेंद स्विंग हो रही थी उनको गेंदबाजी से हटा दिया। कुल मिलाकर इस विश्व कप ने रोहित शर्मा को बता दिया है कि उनको और बेहतर होना होगा यह आईपीएल नही है।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया,