T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का इस तारीख को होगा ऐलान, जानिए क्या बुमराह और जडेजा को मिलेगा मौका

By Satyodaya On September 5th, 2022
T20 World Cup के लिए टीम इंडिया का इस तारीख को होगा ऐलान, जानिए क्या बुमराह और जडेजा को मिलेगा मौका

इस समय भारतीय टीम एशिया कप 2022 खेलने में बिजी है। वह इस खिताब को जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। इसके बाद भारतीय टीम का अगला उद्देश्य अक्टूबर से शुरू होने वाले T20 World Cup को जीतना है। यह विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। इस विश्व कप के लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम की घोषणा की है।

खबरों के अनुसार बीसीसीआई अगले सप्ताह टी-20 विश्व कप के लिए टीम की घोषणा करने वाली है इसी के साथ ही आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली t20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान अगले हफ्ते ही होगा। इस मामले में आखिरी फैसला सोमवार को लिया जाने वाला है। विश्व कप के लिए टीम का ऐलान की आखिरी तारीख 15 सितंबर है।

वेबसाइट के सूत्रों के अनुसार दोनों टीमों का ऐलान अगले सप्ताह होगा। आईसीसी की डेड लाइन भी ज्यादा दूर नहीं है। चयनकर्ता अगले सप्ताह दोनों टीमों का ऐलान कर सकते हैं।

बुमराह की बात

वर्ल्ड कप जीतने के लिए भारतीय टीम कमर कस चुकी है। इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज और टी-20 विश्व कप के लिए 10 से 12 नाम सामने आए हैं। लेकिन कुछ बातों को लेकर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है फिलहाल जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं और एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाए हैं।

पटेल भी अपनी चोट की वजह से एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं। बुमराह की चोट को लेकर सूत्रों ने कहा कि गेंदबाज के मामले में बीसीसीआई जल्दबाजी नहीं करना चाहती। चाहे वह टी-20 विश्वकप ही क्यों ना हो।

उन्होंने यह भी कहा कि यह कहना अभी बहुत जल्दी हो जाएगा। एक बार जब वह फिट हो जाएंगे तो इस पर बात की जाएगी। इस समय फिट नहीं है हमें आशा है कि वह वापसी करेंगे लेकिन हम पक्के तौर पर कुछ भी बोल नहीं सकते हैं। जब फिटनेस टेस्ट पास करेंगे। यदि कुछ होता है तो t20 विश्व कप को देखकर ही फैसला लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- CSK के CEO ने बताया कौन होगा आईपीएल 2023 में उनकी टीम का कप्तान, MS DHONI के भविष्य पर लिया गया फैसला

Tags: T20 विश्व कप, ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया,