Team India के इन 4 खिलाड़ियों ने जब वापसी की तो दुनिया ने किया सलाम, कोई कैंसर से जीत के आया तो कोई सर्जरी से…

Team India के स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कुछ साल पहले एक ऐड के लिए कहा था जब तक बल्ला चल रहा है तब तक ठाट है उसके बाद तो… यही कुछ सीन इन 4 दमदार खिलाड़ियों के साथ हुआ है। एक वक़्त पर ये जितना चमके शायद ही कोई और चमका। लेकिन वो कहते न समय कब बदल जाए इसका पता नहीं चलता है।
बल्ला चलना बंद हुआ तो टीम इंडिया (Team India) से भी विदाई हो गई। लेकिन अपनी प्रभावशाली प्रदर्शन से दोबारा जब आये तो दुनिया ने खड़े होकर सलाम किया। इस लेख में हम यही जानेंगे इन 4 दमदार खिलाड़िओ की वापसी के बारे में।
Team India में इन खिलाड़ियों ने की दमदार वापसी तो सभी ने किया सलाम
1. युवराज सिंह

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) का। जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत Team India को कई मैच जिताए। मालूम हो कि साल 2011 के वर्ल्ड कप के हीरो रहे भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह कैंसर से पीड़ित होने के बावजूद करीब एक साल तक मैदान से दूर रहे थे।
उस वक्त ऐसा लग रहा था कि वो अब कभी नहीं खेलेंगे। लेकिन कैंसर से जंग जीतने के बाद वो मैदान पर वापस लौटे और दिल जीता। बता दें सबसे ज्यादा वनडे खेलने में युवराज सिंह का नाम शामिल रहा। Team India के लिए युवराज ने 293 वनडे मैचों में 8,329 रन बनाए हैं और 111 विकेट भी लिए हैं।
2. दिनेश कार्तिक

इस लिस्ट में दूसरा नाम है दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का। दिनेश कार्तिक वो खिलाड़ी जिसने 37 साल की उम्र में वो साबित कर दिखाया है, कि Team India में हुनर और प्रदर्शन माइने रखती है, ना की क्रिकेटर की उम्र। बता दें आईपीएल 2022 में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए दिनेश कार्तिक ने मैच फिनिशर की भूमिका निभाई है।
जिसके चलते उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में वापसी हुई है। कार्तिक का पूरा करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। वो लगातार टीम इंडिया से अंदर-बाहर होते रहे हैं। लेकिन करीबन तीन साल बाद दिनेश कार्तिक भारतीय टीम में वापस लौटे हैं।
3. आशीष नेहरा

इस लिस्ट में तीसरा नाम है आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का। आशीष नेहरा भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ने अपने करियर के दौरान 12 सर्जरियों का सामना करना पड़ा। बता दें आशीष नेहरा अपने करियर में फिटनेस समस्ययों से जूझते रहे। जिसके चलते आशीष नेहरा ज्यादातर Team India से बाहर रहें।
इसके बावजूद भी आशीष नेहरा ने हमेशा टीम इंडिया में जबरदस्त वापसी की और अपनी छाप छोड़ने में सफल रहें। वहीं आईपीएल 2022 में आशीष नेहरा गुजरात टाइटंस के कोच के रूप में नजर आए, जहां उन्होंने टीम को शानदार तरीके से गाइड कर ट्रॉफी लेने में अहम योगदान दिया।
4. हार्दिक पांड्या

इस लिस्ट में चौथा नाम है हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का। Team India के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या ने करीबन सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की। पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के बाद से वह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। वहीं आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस की सफलतापूर्वक अगुआई करते हुए उन्होंने सीजन 15 का खिताब अपने नाम किया।
अब ऐसा कमबैक किया है कि ना सिर्फ़ एक बतौर खिलाड़ी के रूप में पंड्या को रखा जाने वाला है बल्कि अब टीम इंडिया के कप्तानी की दावेदारी भी अपने प्रदर्शन से ठोक दी है।
Tags: Team India, आशीष नेहरा, दिनेश कार्तिक, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या,