पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था। इस साल भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया और साथ ही तब से हर जगह चर्चाओं का माहौल गर्म कर दिया है। इस पर भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट कर पाकिस्तान की खिल्ली उड़ा दी। दरअसल, पाकिस्तान की टीम 27 अक्टूबर को जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ मैच खेल रही थी, इस मैच में 1 रन से उनको हार का सामना करना पड़ा था।
पाकिस्तान की जिम्बाब्वे से हार के बाद दिया करारा जवाब
पूर्व भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग (VIRENDER SEHWAG) ने पाकिस्तान की हार के बाद मजेदार कमेंट किया और पाकिस्तान के जख्मों को हरा कर दिया है। पाक की हार के बाद वीरेंद्र सहवाग जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति के एक ट्विट को टैग करते हुए लिखा ” हाहा राष्ट्रपति भी मस्त खेल गए”।
Hahahaha… Mr President bhi mast khel gaye.
Padosi ki Dukhti Rag https://t.co/yKksx3sjLs
— Virrender Sehwag (@virendersehwag) October 27, 2022
टीम इंडिया से पहले मैच में 4 विकेट से पाकिस्तान की वर्ल्ड कप की पहली हार हुई थी। दूसरे मैच में पाकिस्तान की जिम्बाब्वे से 1 रन से हार हो गई। पाकिस्तान मैच जीतते जीतते हार गई इसके बाद इसी बीच वीरेंद्र सहवाग के कमेंट से पाकिस्तानी आवाम आग बबूला हो गई।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फैन को दिया करारा जवाब
एक पाकिस्तानी फैन ने ट्वीट में लिखा कि “सहवाग भाई ज्यादा ना हंसो कौन सा वर्ल्ड कप जीत गए हो आप। दूसरो की हार से ज्यादा अपनी खुशी में खुश होना चाहिए। जीत जाओ तो खुशी मनाना।” इस पर वीरेंद्र सहवाग ने जवाब देते हुए लिखा- “23 को मना ली इससे बड़ी वाली”।
https://twitter.com/Sehar__56/status/1585683993395343361?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1585683993395343361%7Ctwgr%5Ed9ba908b8adff0843e8c4b43383abfc1c44e2d58%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Ftrendbihar.com%2Fnews%2Fvirender-sehwag-on-pak-lose%2F
भारत पाकिस्तान के बीच वैसे ही गरमा गर्मी का माहौल रहता है। ऐसे में वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट के बाद तो ट्विटर पर पोस्ट वायरल सी हो रही है। पाकिस्तानी फैंस इस पोस्ट को नाराजगी से देख कर जवाब दे रहे हैं। इस पोस्ट का जवाब वीरेंद्र सहवाग भी बड़ी मजबूती से दे रहे हैं। भारत की जीत के बाद टीम इंडिया में काफी जोश दिखाई दे रहा है।
