विराट कोहली पर फेक फिल्डिंग के आरोप लगाने वाले खिलाड़ी की बढ़ गई मुश्किलें, आईसीसी ले सकती है बड़ा एक्शन

By Tanu Chaturvedi On November 4th, 2022
विराट कोहली

विराट कोहली: टी20 वर्ल्ड कप में भारत अगले राउंड पर जाने के लिए पहला दावेदार है। इसी सुपर 12 के एक और मुकाबले को भारत ने अपने नाम कर लिया है। बांग्लादेश के साथ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने जीत का ताज अपने सर पहना है। इसके साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप में 4 मैच जीत चुकी है। टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज खिलाड़ी विराट कोहली को बल्ले का दम कौन नहीं जानता है। लेकिन हार से बौखलाए बांग्लादेश ने विराट पर फेक फिल्डिंग करने का आरोप लगाया है।

बांग्लादेश के खिलाड़ी नुरुल ने कहा कि विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान फेक फील्डिंग की थी, इस पर अंपायरों ने ध्यान नहीं दिया और टीम इंडिया और विराट कोहली के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया गया। अब नुरूल हसन पर आईसीसी एक्शन ले सकती है।

क्या बोले बांग्लादेशी खिलाड़ी नुरुल

दरअसल, भारत ने अपने चौथे मैच में बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हराया। इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम एक समय पर मजबूत स्थिति में थी, लेकिन बारिश के बाद मैच पलट गया और टीम इंडिया ने यह रोमांचक मुकाबला पांच रन से जीत लिया। इस मैच के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन ने भारत पर बेईमानी कर फेक फिल्डिंग का आरोप लगाया है।

मैच के दौरान विराट कोहली ने फेक फील्डिंग की थी, लेकिन अंपायरों ने उनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। अब आईसीसी नुरूल पर एक्शन ले सकती है क्योकि उन्होंने मैच ऑफिसियल पर टिप्पणी की है। जबकि उस फेक फिल्डिंग से मैदान पर मौजूद दोनों बांग्लादेशी खिलाड़ियो को परेशानी नहीं हुई है। बांग्लादेश के बल्लेबाज नुरुल ने यह भी कहा कि

“आउटफील्ड गीली होने की वजह से काफी ज्यादा फर्क पड़ा। यह एक काफ़ी फर्जी और नकली थ्रो था। जिसने हम से 5 रन छीन लिए। जोकि हमको मिलने चाहिए थे। यह सातवें ओवर के दौरान की घटना है। वीडियो रिकॉर्डिंग में दिखाया गया है। नूरुल हसन का कहना है कि पॉइंट पर खड़े होकर कोहली ने उसे पकड़कर रिले थ्रो से दूसरे छोर पर फेंकने का सिर्फ नाटक किया था।”

किस बात पर मचा बवाल

बांग्लादेश की पारी के 7वें ओवर में अक्षर पटेल की गेंद पर लिटन दास ने डीप पॉइंट पर शॉट खेला। अर्शदीप सिंह ने गेंद पकड़ी और थ्रो किया। इस बीच बल्लेबाज दूसरे रन के लिए भागे, विराट पॉइंट पर फील्डिंग कर रहे थे। जब गेंद उनके पास से गई तो उन्होंने नॉन स्ट्राइकर की तरफ थ्रो करने की एक्टिंग की। हालांकि, गेंद उनके पास थी ही नहीं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। इसी को लेकर फेक फिल्डिंग के आरोप भी लगे हैं।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप, नुरुल, बांग्लादेश बनाम भारत, विराट कोहली,
Exit mobile version