T20 WORLD CUP 2022: टी-20 विश्व कप के लिए इन 4 खिलाड़ियों ने पक्की की अपनी जगह, चयनकर्ताओं के लिए बढ़ी मुसीबत

By Twinkle Chaturvedi On June 21st, 2022
T20 WORLD CUP 2022: टी-20 विश्व कप के लिए इन 4 खिलाड़ियों ने पक्की की अपनी जगह, चयनकर्ताओं के लिए बढ़ी मुसीबत

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाली टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP)  में हिस्सा लेने वाली हैं। आगामी विश्व कप के लिए भारतीय टीम की तलाश शुरू हो चुकी हैं। भारत (INDIA) अभी हाल ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही थी। इस सीरीज में कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन कर टी-20 विश्व कप की टीम के लिए अपनी दावेदारी पेश की हैं।

खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन से चयनकर्ता मुसिबत में आते दिख रहे हैं। क्योंकि एक जगह के लिए कई दावेदार नजर आ रहे हैं। आज हम आपको ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन पर भारतीय चयनकर्ता कड़ी नजर रखेंगे-

1. ईशान किशन

South Africa Legend Explains Why Ishan Kishan Won't Open For India In T20 World Cup | Cricket News

भारतीय युवा खिलाड़ी ईशान किशन (ISHAN KISHAN) साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। सीरीज के दौरान ईशान ने 2 अर्धशतक भी जमाए हैं। टी-20 विश्व कप के लिए ईशान अपनी पूरी दावेदारी पेश कर रहे हैं। लेकिन पर भारतीय टीम में ओपनिंग के लिए रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) प्रबल दावेदार हैं।

इसलिए इन दो खिलाड़ियों के रहते हुए ईशान को मौका मिलता नहीं दिखता हैं। ईशान ने अपने शानदार फॉर्म से चयनकर्ताओं को मुसिबत में डाल दिया हैं क्योंकि वो अच्छा खेल रहे हैं लेकिन दो सीनियर खिलाड़ियों की टीम में मौजूदगी एक कारण बन कर आ रही हैं। भारतीय चयनतकर्ता ईशान पर पूरी नजर रखते आएंगे। ताकि अगर कोई चोटिल हो तो उनकी जगह पर ईशान को फिट कर सकें।

2. दिनेश कार्तिक

Very Bullheaded": Dinesh Karthik Determined To "Play This World Cup" | Cricket News

दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने शानदार कमबैक करते हुए सीधा विश्व कप के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी हैं। दिनेश कार्तिक ने साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अपने टी-20 अंतराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक जड़ दिया हैं। टी-20 विश्व कप के लिए अगर अभी सबसे पहले कोई खिलाड़ी फिट नजर आ रहा हैं तो वो दिनेश कार्तिक ही हैं।

दिनेश एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और भारत के पास अभी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) के रूप में विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूद हैं। लेकिन दिनेश कार्तिक के शानदार फॉर्म को देखते हुए लगता हैं की टीम मैनेजमेंट उन्हें टीम में फिट कराकर ही रहेगी। दिनेश कार्तिक के खेल को चयनकर्ता पूरी नजर बनाए रखने वाले हैं।

3. हर्षल पटेल

Slower balls and read the play: The Harshal Patel way | Cricket - Hindustan Times

हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) ने आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा विकेट लेकर भारत के लिए डेब्यू का सपना पूरा किया हैं। हर्षल का भारतीय टीम में डेब्यू भी आईपीएल की तरह ही अभी तक शानादार रहा हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हर्षल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने हैं। उनका शानदार फॉर्म चयनतकर्ताओं को लुभाने का काम कर रहा हैं। टीम मैनेजमेंट टी-20 विश्व कप के लिए हर्षल को शामिल करने के लिए उन पर पूरी नजर रख रही हैं।

4. भुवनेश्वर कुमार

Bhuvneshwar Kumar News | India vs South Africa T20Is: Bhuvneshwar Kumar, The Comeback Man, Augurs Well For India | Ind vs SA | Team India

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम करते नजर आए हैं। इस सीरीज में भुवनेश्वर ने कमाल की गेंदबाजी की हैं। भुवनेश्वर पावरप्ले और डेथ गेंदबाजी में पूरी तरह निपुण हैं। भारत के लिए विश्व कप में भुवनेश्वर कुमार बड़ी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं। टी-20 विश्व कप के लिए तेज गेंदबाजों के लिए बहुत सारे दावेदार सामने आ रहे हैं। आवेश खान, उमरान मलिक लेकिन भारतीय मैनेजमेंट शायद भुवनेश्वर के अनुभव के साथ ही जाना चाहेगी।

Tags: ईशान किशन, टी-20 विश्व कप, दिनेश कार्तिक, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल,