T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए रोहित शर्मा एंड कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भरी उड़ान, करोड़ों भारतीय की चाह 15 साल का सूखा होगा खत्म!

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup-2022) के लिए गुरुवार सुबह ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर किया है जिसमें सभी भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी हेड कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के साथ नजर आ रहे हैं। इस बार वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा एंड टीम करोड़ों भारतीयों के सपने को सच करना चाहेंगे।
बासीसीआई ने भारतीय टीम की शेयर की तस्वीर
टीम इंडिया (Team India) एशिया कप गंवाने बाद ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 पर हर हाल में कब्जा जमाना चाहेगी। जिसके लिए टीम इंडिया ने 14 खिलाड़ियों के साथ उड़ान भर दी है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ टीम के 14 खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं। वहीं मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और टीम के अन्य सपोर्ट स्टाफ दाईं ओर खड़े हैं। इस तस्वीर में सभी ब्लेजर पहने दिखाई दे रहे हैं।
भारतीय टीम ने पिछली बार साल 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। तब टीम की कमान महेंद्र सिंह धोनी के पास थी। अब रोहित शर्मा से काफी उम्मीदें हैं। बीसीसीआई ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘पिक्चर परफेक्ट। इस बार कर दो टीम इंडिया। क्रिकेट वर्ल्ड कप, हम आ रहे हैं।’
Team India have left for Australia. pic.twitter.com/CBx1L9bSVU
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 6, 2022
भारतीय टीम का पर्थ में लगेगा कैंप
टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम पर्थ में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी। हेड कोच राहुल द्रविड़ ने इस बारे में जानकारी भी दी थी। उन्होंने कहा था कि पर्थ में कैंप के दौरान टीम का प्राथमिक उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया में ‘अलग तरह’ की गति और उछाल से अभ्यस्त होने की होगी। द्रविड़ ने कहा कि,
‘टूर्नामेंट से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए जल्दी रवाना होने का मकसद खिलाड़ियों को वहां की परिस्थितियों के अनुकूल बनाना है, खासकर उन क्रिकेटरों के लिए जिन्होंने उस देश में अब तक कोई मैच नहीं खेला है। टीम आईसीसी द्वारा आयोजित प्रैक्टिस मैचों के लिए ब्रिस्बेन जाने से पहले पर्थ में आपस में ही कुछ प्रैक्टिस मैच खेलेगी।’
भारतीय टीम का पहला मैच पाकिस्तान से
टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्टूबर से हो जाएगा। हालांकि भारतीय टीम अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। हाल में एशिया कप-2022 में भी दोनों टीमोें की भिड़ंत हुई थी। तब लीग चरण के मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की जबकि सुपर-4 राउंड में बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम ने कमाल करते हुए मुकाबला जीता।
वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम से काफी उम्मीदें रहेंगी। टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में उतर रही है। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट से पहले अपनी मेजबानी में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका को टी20 सीरीज में मात दी। दोनों ही टीमें टी20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा हैं।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह।
स्टैंडबॉय: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय टीम, रोहित शर्मा,