टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान से भिड़त से पहले 4 वॉर्मअम मैच खेलती नजर आएगी भारतीय टीम, जानें पूरा शेड्यूल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत 16 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में होने वाली हैं। भारत (INDIA) ने हाल ही में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के खिलाफ सीरीज को 2-1 की जीत से अंत किया हैं। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो लगातार सीरीज जीतकर नंबर-1 टीम का ताज सिर सजाया हुआ हैं। वर्ल्ड कप के मेन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी। जिसका शेड्यूल सामने आ गया हैं। आइए आपको भारत वॉर्मअप मैचों में भारत किससे और कब टकराने वाली हैं।
टी20 वर्ल्ड कप वॉर्मअप मैच शेड्यूल
टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत करने से पहले रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) एंड कंपनी 4 वॉर्मअप मैच खेलने वाली हैं। जिससे भारतीय टीम आस्ट्रेलिया के कंडिशन से पूरी तरह परिचित हो जाएगी। भारत अपने वॉर्मअप मैचों की शुरूआत 10 अक्टूबर से करेगी।
वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (WESTERN AUSTRALIA X1) के साथ भारत दो वॉर्मअप मैच 10 और 12 अक्टूबर को साम 4 बजे से खेलती हुई नजर आएगी। फिर इसके बाद आईसीसी द्वारा पहले से निर्धारित वॉर्मअप मैच जो आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) के साथ खेले जाने वाले हैं वह 17 और 19 अक्टूबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
इंडिया वॉर्मअप मैच शेड्यूलः
भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया X1 – 10 अक्टूबर
भारत बनाम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया X1 – 12 अक्टूबर
भारत बनाम आस्ट्रेलिया – 17 अक्टूबर
भारत बनाम न्यूजीलैंड- 19 अक्टूबर
Warm-up matches of the Indian team ahead of the T20 World Cup:
India vs WA X1 on Oct 10th.
India vs WA X1 on Oct 12th.
India vs AUS on Oct 17th.
India vs NZ on Oct 19th.— Johns. (@CricCrazyJohns) October 5, 2022
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का होगा पहला मुकाबला
भारत (INDIA) टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत एक बार फिर पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ मैच से करेगी। पिछले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने आईसीसी टूर्नामेंट्स का इतिहास बदलते हुए भारत को 10 विकेट से हराया था। भारत इस बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से पिछली हार और एशिया कप में मिली करारी हार का बदला लेने उतरेगी।
भारतीय टीम इस वक्त काफी सारी परेशानियों से जूझ रही हैं। लेकिन हमें नहीं भूना चाहिए की रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) एंड कंपनी टी20 की नंबर-1 टीम हैं। जो किसी भी टीम पर पलटवार करने के लिए तैयार हैं। जब भारतीय टीम आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) पहुंचेगी तो वहां वह अपना धमाकेदार अंदाज दिखाना शुरू कर देगी।
हाल ही में हुए आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के साथ हुई टी20 सीरीज और आगामी होने वाले वॉर्मअप मैच भारत को वर्ल्ड कप के मंच के लिए विशेष तैयारियां करवाती हुई नजर आएगी।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,