T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे सूर्यकुमार यादव ने जम कर बहाया पसीना, बताया कैसे करेंगे चौको छक्कों की बारिश

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) का आगाज 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होने वाला है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच कर अपने अभ्यास में जुट चुकी है। टीम इंडिया का प्रैक्टिस कैंप ऑस्ट्रेलिया के बड़े ग्राउंड पर्थ में लगा है। जहाँ पर भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत करने में लगे है।
ताकि बड़े मुकाबले में कोई कोर-कसर बाकी ना रह जाए। इस बीच बीसीसीआई (BCCI) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ऑस्ट्रेलिया की पिच और कंडीशन (Australia Cricket Pitch Conditions) पर अपनी बात रख रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया के मैदान पर सूर्यकुमार यादव का बयान

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) टीम इंडिया की बल्लेबाजी को मजबूती प्रदान करते हैं। हाल ही में खेले गए अधिकतर टी20 मैचों में सूर्यकुमार यादव का बल्ला खूब बोला है। ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहे टी20 वर्ल्डकप में सूर्यकुमार यादव से उम्मीद है कि वह अपनी फॉर्म को बरक़रार रख पाएंगे। अभी यादव टीम के साथ पर्थ में हैं, जहां 10 के बाद 13 को दूसरा वार्म अप मैच खेला जाना है। पर्थ में अभ्यास कर रहे सूर्यकुमार यादव ने कहा कि,
“यहां कि पिच पर अतिरिक्त उछाल है। पहला ट्रेनिंग सेशन अच्छा रहा, मैं देखना चाहता था कि यहां कि पिच पर कितना बाउंस है, इसलिए शुरुआत हल्की की और वाकई थोड़ा बटरफ्लाई था। सबसे महत्वपूर्ण ये हैं कि आप अपने आप को इस कंडीशन में किस तरह से ढालते हो। गेंद को सही टाइम पर कैसे पिक करते हो, ये जरुरी है लेकिन साथ में अपने रूटीन भी फॉलो करना बहुत जरुरी है।”
“अपना गेम प्लान तैयार करना है”- सूर्यकुमार यादव

ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) समझ गए हैं कि यहां कि पिच (Australia Cricket Pitch Conditions) कितनी बाउंसी है, यहां किस तरह से खेल को आगे बढ़ाना होगा और अगर विश्वकप जीतना है तो किस रणनीति के साथ खेलना होगा। ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में अभ्यास कर रहे सूर्यकुमार यादव ने अपने गेम प्लान पर खुलकर बात की। सूर्यकुमार यादव ने आगे कहा कि,
“अभ्यास के समय मुझे ऐसा लगता है कि जो विकेट का बाउंस है, पेस है यहां बोलते हैं बड़े ग्राउंड हैं तो बहुत जरुरी है अपना गेम प्लान तैयार करना, कि कैसे आप यहां की पिच पर रन बनाओगे। ये सभी बहुत जरुरी है, और एक बात यहां थोड़ी हलकी ठंडी हवाएं चलती है लेकिन मेरे ख्याल से ये भारत से मिलता जुलता ही है। दिन में मौसम काफी अच्छा रहता है, और कंडीशन बहुत अच्छी है।”
#TeamIndia batter @surya_14kumar had his first nets session in Australia. 🗣️Hear in to what he has to say on the conditions down under and preparations going into the @T20WorldCup pic.twitter.com/HaI6hjVNsu
— BCCI (@BCCI) October 9, 2022
टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह
बुमराह का रिप्लेसमेंट : अभी एलान होना बाकी है
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,