IND vs SA: “मुझे पीछे हटना पड़ा…..”- प्लेयर ऑफ द सीरीज सूर्यकुमार यादव ने बैटिंग पोजिशिन में पीछे धकेले जाने को लेकर दी अपनी राय

सूर्यकुमार यादवः भारतीय टीम (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 4 अक्टूबर को होल्कर स्टेडियम इंदौर (HOLKAR STADIUM INDORE) शाम 7 बजे से खेला जा रहा था। साऊथ अफ्रीका द्वारा निर्धारित किए गए 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 178 रनों पर ही सिमट कर रह गई।
आज सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) भी अपने बल्ले का जादू नहीं बिखेर पाए हैं। सूर्या के बल्ले का ना चलना ही आज भारत की हार की बड़ी वजह भी रही हैं। लेकिन साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में कमाल के प्रदर्शन के चलते सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया हैं।
प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने के बाद सूर्या ने कहा-

सूर्या की बल्लेबाजी जीत का कारण बनती हैं। जिस दिन सूर्या का बल्ला नहीं चलता हैं, उस दिन के हालात आज के मैच जैसे होते हैं। सूर्या महज 8 रन बनाकर आज पवेलियन लौट गए। जिसके बाद भारतीय टीम का बुरा हाल हो गया। इस सीरीज के दौरान सूर्या शानदार फॉर्म में नजर आए हैं।
तीन टी20 मैचों में सूर्या ने 119 रन अपने नाम किए हैं। जिसमें दो अर्धशतकीय पारियां भी शामिल हैं। इस शानदार प्रदर्शन के लिए सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला हैं। यह खिताब पाने के बाद सूर्या से पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में पूछा गया कि क्या वह अपने आंकड़ो के जांच करते हैं जिस पर बात करते हुए कहा-
“वास्तव में नहीं, मैंने आंकड़ों की जांच नहीं की। लेकिन मुझे लगता है कि यह खेल की मांग थी। मेरे दोस्त ये चीजें व्हाट्सएप पर भेजते हैं, मैं इसका पालन नहीं करता। विचार प्रक्रिया वही थी, बस आनंद लेना चाहता था।”
मुझे एक कदम पीछे हटना पड़ा- सूर्यकुमार यादव

आज सूर्यकुमार यादव को अपने बैटिंग पोजिशिन नंबर-4 का त्याग करना पड़ा। आज चार नंबर पर दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। क्योंकि उन्हें थोड़ा क्रिज पर समय बिताने की दरकार थी। अपने बैटिंग पोजिशिन के बारे में बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा-
Tags: दिनेश कार्तिक, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,“मुझे एक कदम पीछे हटना पड़ा और उसके साथ साझेदारी बनानी पड़ी। आज काम नहीं किया। डीके को कुछ खेल के समय की जरूरत थी और मुझे लगता है कि उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, मेरा नंबर 4 मुश्किल में है। मैंने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है, लेकिन मैं इसका इंतजार कर रहा हूं।”
