टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बन सकते हैं ये 5 आक्रामक खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी भी है शामिल

T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले ICC के इस बड़े फैसले को सभी कप्तानों ने मानने से किया इंकार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ऐलान

16 अक्टूबर से चल रहे टी20 वर्ल्ड कप (T20 World cup) में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब के लिए इन पांच खिलाड़ियों का नाम लिया जा रहा है। 23 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान का मैच है, लेकिन सुपर 12 टीमों के मुकाबले 22 अक्टूबर से शुरू होंगे। इन 16 टीमों के एक से एक शानदार प्रदर्शन को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक रहते हैं। साथ ही हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाल खिलाड़ी को ‘प्लेयर्स ऑफ द टूर्नामेंट’ के खिताब से नवाजा जाता है। इसके लिए जो 5 खिलाड़ी माने जा रहे हैं, आइए आपको उनके बारे में बताते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बन सकते हैं ये 5 आक्रामक खिलाड़ी

सूर्यकुमार यादव

भारत की टीम के टी20 फॉर्मेट में  सूर्यकुमार कुमार के शानदार प्रदर्शन ने सभी प्रभावित हैं। इस समय आईसीसी (ICC) रैंकिंग में वह दूसरे नंबर पर हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी के कारण सूर्यकुमार 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। भारत के लिए उन्होंने 34 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। सूर्यकुमार ने 38.7 की अच्छे औसत से 1045 रन बनाए हैं। 1 शतक और 9 अर्धशतक भी वह अपने नाम कर चुके हैं। सूर्यकुमार यादव ने हज़ार से भी ज्यादा रन 176.82 के शानदार स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में सूर्या की भूमिका बेहद अहम है।

मोहम्मद रिजवान

पाकिस्तान टीम के धुरंधर खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने अब तक 73 टी20 मुकाबले खेले है जिसमें शानदार बल्लेबाजी कर से 2460 रन बनाए हैं। उन्होंने एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने का खिताब पाया था। पिछले कई महीनों से उनके अच्छे प्रदर्शन के कारण उनको पहले नंबर पर रखा गया है। वह एक लंबी और शानदार पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वो 22 अर्धशतक भी लगा चुके है। 52.34 के करियर औसत को मौजूदा टी20 फॉर्मेट में बेहद ही शानदार कहा जा सका है।

वानिंदु हरसंगा

श्रीलंका टीम के शानदार स्पिनर वानिंदु हरसंगा का नाम भी इस रेस में आगे है। वानिंदु ने आईपीएल के 15वें सीजन में बेहद ही शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। वानिंदु का नाम टी20 फॉर्मेट रैंकिंग गेंदबाजी और आलराउंडर दोनों ही लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है। उन्होंने अभी तक 45 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले लड़े हैं। 45 मैचों में उन्होंने 452 रन बनाने के अलावा 72 विकेट ले चुके हैं।  टी20 वर्ल्ड कप में वानिंदु हसरंगा अब तक अच्छा कर रहे हैं।

जोस बटलर

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर का नाम भी ‘प्लेयर्स ऑफ द टूर्नामेंट’ खिताब के लिए शामिल किया गया है।आईसीसी रैंकिंग में टॉप 10 खिलाड़ियों में शामिल ना हो लेकिन आईपीएल 15 में उन्होंने जिस तरह की बल्लेबाज़ी की उससे उनका नाम घातक बल्लेबाजों में गिना जाता है। आईपीएल के एक सीज़न में उन्होंने 800 से ज्यादा रन बना दिए थे। उन्होंने अभी तक 97 मैचों में इंग्लैंड के लिए 2377 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 17 अर्धशतक निकले है।

जोश हेज़लवुड

कंगारू टीम के तेज गेंदबाज हेज़लवुड का नाम भी टी20 की रेस में आगे है। टी20 क्रिकेट की आईसीसी रैंकिंग में वो नंबर वन गेंदबाज़ है। हेज़लवुड की तुलना मैकग्रा से की जाती है. हालिया समय में उनका प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में जोश का रिकॉर्ड अच्छा है।