3 कारण जो टी20 विश्व कप के दौरान भारतीय टीम में सूर्यकुमार यादव की नंबर 4 पर जगह करते हैं पक्की, दौड़ में है सबसे आगे

टी 20 विश्वकप की भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) की जगह लगभग पक्की मानी जा रही है। आगामी नंवबर के माह में ऑस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में टी 20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) खेला जाना है। इसके लिए चयनकर्ता जल्द ही टीम के खिलाड़यों का चिंहांकन करना शुरु करेंगे। माना जा रहा है कि साउथ अफ्रीका, आयरलैंड व इंग्लैंड के दौरे में कुछ युवा खिलाड़ियों को टीम में स्थान मिलेगा।
इसके बाद युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए टीम सलेक्ट की जाएगी लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनका टीम में स्थान पक्का है। इनमें एक नाम सूर्यकुमार यादव का है। इनके 3 प्रमुख कारण हैं। आइए जानते है क्या है कारण
1- स्पिनरों का अच्छे तरीके से करते हैं सामना

आमतौर से भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) सभी प्रकार की स्पिन गेंदबाजों को काफी अच्छा खेलते हैं। इसको देखते हुए इनका बल्लेबाजी क्रम नंबर 4 पर है। इस दौरान ज्यादातर मैचों में स्पिन गेंदबाज ही ओवर निकलवाए जाते हैं।
अक्सर टीमों का रन रेट इस दौरान गिर जाता हैं लेकिन भारतीय टीम ने इस क्रम पर सूर्यकुमार यादव को लगा रखा है जो मैच के बीच अवधि में गेंदबाजों पर जमकर प्रहार कर रन रेट को गिरने नहीं देते हैं। यह पहला कारण है कि सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना तय करता है।
2- ऑस्ट्रेलिया में आसानी से करेंगे बांउसरों का सामना

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम के इकलौते 360 बल्लेबाज हैं, जो गेंद को हर दिशा में खेलने की क्षमता रखते हैं। इसके अलावा वो बाउंसरों गेंदों का सामना भी काफी अच्छे ढंग से करते हैं। इस बार का टी 20 विश्वकप ऑस्ट्रेलिया में होना है।
यहां की पिचें तेज व उछाल भरी हैं। यहां पर आमतौर से उंचाई वाली गेंदें देखने को मिलेगी। इस प्रकार की गेंदों को खेलने में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) पारंगत हैं। यह दूसरा महत्वपूर्ण कारण है जो उनको टी 20 विश्वकप की टीम का हिस्सा बनने की ओश इशारा करता है।
3- मैच का खत्म करने की काबिलियत मौजूद
भारतीय टीम के खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव मौजूदा समय में बैक इंजरी से परेशान है। वो आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) की टीम से बाहर हो गए थे और अब एनसीए में अपना परीक्षण करा चुके हैं। अब तक जो खबर आई है, उसमें बताया गया है कि वो साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन इंग्लैंड के दौरे तक फिट होने की पूरी उम्मीद है।
सूर्यकुमार यादव को टी20 विश्वकप के खिलाड़ी बनने का तीसरा सबसे महत्वूपर्ण कारण यह है कि यह मिडिल आर्डर में अच्छी बल्लेबाजी करने के साथ बतौर फिनिशर टीम के लिए बड़े शॉट खेलकर मैच को जिताने की भी क्षमता रखते हैं। इस वजह से भी उनका स्थान तय माना जा रहा है।
Tags: आईपीएल 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव,
