टी20 वर्ल्ड कप में इन 6 मैचों ने दिखाया क्रिकेट है एक मजाकिया खेल, उलटफेर वाले मैचों ने टूर्नामेंट को भरा रोमांच

By Tanu Chaturvedi On November 7th, 2022
टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में चल रहा है। इस टूर्नामेंट से साउथ अफ्रीका जैसी दमदार टीम बाहर हो गई है। इस मैच में बड़े उलटफेर देखने को मिली है। टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली साउथ अफ्रीका जैसी दमदार टीम भी टूर्नामेंट के सुपर 12 मुकाबले से बाहर हो गई है। यह टीम के लिए बड़ा झटका है।

साउथ अफ्रीका की टीम को नीदरलैंड्स के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। वैसे सिर्फ साउथ अफ्रीका की हार ही इस टूर्नामेंट में चौंकने वाली बात नहीं है इस साल टी20 वर्ल्ड कप में अब तक कुछ मैच ऐसे हो चुके हैं जिन्हें देख पूरी दुनिया में हलचल होने लगी।

कुछ मैच टी20 वर्ल्ड कप में ऐसे भी

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम को नामीबिया ने हरा दिया। नामीबिया ने इस मैच में 7 विकेट पर 163 रन बनाए लेकिन श्रीलंका की टीम 108 रनों पर ढेर हो गई। नामीबिया ने 55 रनों से ये मैच जीता था। इसके बाद दूसरे मैच में भी स्कॉटलैंड ने ग्रुप स्टेज के तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को 42 रनों से हरा दिया। ये भी बड़ा अचंभा ही रहा। इसके बाद वेस्टइंडीज को आयरलैंड ने 9 विकेट से रौंद दिया। T20 वर्ल्ड कप इस मैच में जिम्बाब्वे ने महज 130 रन बनाए और जवाब में पाकिस्तानी टीम 20 ओवर में 129 रन ही बना सकी थी।

इन तीन टीमों को हुआ हार

पिछली बार की टी20 वर्ल्ड कप की चैंपियन टीम और टी20 वर्ल्ड कप 2022 की मेजबान टीम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। दो बार की टी20 वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम भी मैच से बाहर हो गई और अब साउथ अफ्रीका की टीम जो बड़ी आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच रही थी वो नीदरलैंड से मैच हारकर सुपर-12 राउंड से बाहर हो गई है। ये तीन टीमें दमदार रही हैं, पर शायद इस साल किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया।

Tags: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022, कप्तान टेम्बा बावुमा, टी20 वर्ल्ड कप,