पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी ने फिर से दिया बेतुका बयान, कहा- ‘अगर भारत वर्ल्ड कप हारा तो मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी’

पाकिस्तानी एक्टर सहर शिनवारी (Sehar Shinwari) ने 6 नंवबर को टी20 वर्ल्ड कप में भारत और जिम्बाव्बे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाले मैच को लेकर अजीब सा बयान दिया है। इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर हड़कंप मच गया। पाकिस्तानी एक्टर सहर शिनवारी ने मैच में पाकिस्तान के प्रदर्शन के बाद कहा कि अगर भारत वर्ल्ड कप हारा तो मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी।
जिम्बाब्वे के लड़के से करूंगी शादी
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने मैच से पहले ही पाकिस्तान की हार को लेकर एक बड़ा बयान दे दिया। पाकिस्तानी एक्टर सहर शिनवारी ने अपने ट्वीट में लिखा कि “मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी, अगर वह टीम इंडिया को हरा देती है तो”। दरअसल पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अगला मैच साउथ अफ्रीका के साथ मैदान ए जंग में जीतना था।
अगर ऐसा नहीं होता है तो पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। वहीं टीम इंडिया अगर जिम्बाब्वे से हार जाती है तो पाकिस्तान टीम का सेमीफाइनल में एंट्री करने का सपना पूरा हो सकता है। पाकिस्तान की हार को देखकर वहां की आवाम वैसे ही नाराज नजर आ रही है। इस बीच सहर शिनवारी का ये पोस्ट काफी ट्रोल किया जा रहा है।
टीम इंडिया के हैं सबसे ज्यादा नंबर
टीम इंडिया 6 अंक के साथ टीमों की टेबल में सबसे ऊपर है और उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला जीतना है। अगर जिम्बाब्वे से टीम इंडिया हार जाती है, तो पाकिस्तान टीम की उम्मीदें मैच के सेमीफाइनल में एंट्री को लेकर बढ़ सकती है।
भारत पाकिस्तान मैच में भी पाकिस्तान की हार हुई थी। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम अपना बल्ला अच्छे से नहीं घुमा पाई है, इसे लेकर टीम के लिए काफी चर्चा हो रही हैं। पाकिस्तान की हार के बाद ही पाकिस्तान के दिग्गजों की तरफ से भी ऐसे बयान सामने आ रहे हैं।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, पाकिस्तानी टीम, सहर शिनवारी,