इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले चोटिल हो गए कप्तान रोहित शर्मा, भारतीय टीम के फैंस की बढ़ गई सांसे

टी20 वर्ल्ड कप के बीच रोहित शर्मा को चोट लगने की खबरें आने लगी हैं। एडिलेड में नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान चोट लगी, जिसके बाद वो दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद टीम इंडिया के फैंस को लगा कि रोहित शर्मा अगला मैच खेलेंगे या नहीं लेकिन गनीमत ये रही चोट ज्यादा गंभीर नहीं थी। टीम के मेडिकल स्टाफ ने हिटमैन की चोट का चेकअप किया और वो फिर से बल्लेबाजी का अभ्यास करते नजर आए।
क्या हुआ मैच में
मैच को भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला 10 नवंबर को एडिलेड में खेला जाना है, इस मुकाबले के लिए कप्तान रोहित नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे, जब उन्हें चोट लगी। सबको लगा कि कहीं उनको ज्यादा चोट न लग जाए, इससे कहीं उनको टीम इंडिया की ओर से मैच से बाहर न जाना पड़े। प्रैक्टिस के दौरान रोहित शर्मा को दाहिने हाथ में चोट लग गई। फीजियो को लगा कि कहीं रोहित शर्मा को गंभीर चोट तो नहीं लग गई पर ऐसा नहीं हुआ थोड़ी देर बाद कप्तान खुद ही मैच खेलते नजर आ गए।
Indian captain Rohit Sharma hit on his right hand during a practice session in Adelaide ahead of the semi-final match against England. pic.twitter.com/HA4xGJDC51
— ANI (@ANI) November 8, 2022
कप्तान रोहित शर्मा हैं शानदार कैप्टन
इस साल टूर्नामेंट में कप्तान हिटमैन अपने बल्ले का खास दम नहीं दिखा सके लेकिन उनकी कप्तानी ने टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचा दिया है। टीम की ओर से सभी हिटमैन भले ही बल्ले से उस तरह के फॉर्म में नहीं दिखे, जिसके लिए वो जाने जाते हैं। लेकिन अगर उनको चोट लगती और टीम को परेशानी झेलनी पड़ती तो टीम इंडिया को किसी अनहोनी का सामना करना पड़ सकता था।
रोहित शर्मा की अगर चोट गंभीर हुई तो ये टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा झटका साबित होगा, क्योंकि कप्तानी और बल्लेबाजी में ‘हिटमैन’ का कोई सानी नहीं हैं। मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से पांच मैचों में 89 रन निकले हैं।
Tags: कप्तान रोहित शर्मा, टी20 वर्ल्ड कप, रोहित शर्मा,