इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले जानिए कितनी गंभीर है रोहित शर्मा की चोट, भारतीय मैनेजमेंट का दिखा प्रयास

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी T20 के सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए एडिलेड पहुंच गई है। एडिलेड के मैदान में प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया के धाकड़ खिलाड़ी और कप्तान रोहित शर्मा को चोट लग गई। इंग्लैंड और टीम इंडिया के बीच सेमीफाइनल का मैच खेला जाएगा।
इसके लिए टीम इंडिया डॉन ब्रैडमैन के शहर पहुंच गई है, यहां मंगलवार की सुबह हुए भारतीय टीम के प्रैक्टिस सेशन से जुड़ी कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जिसे देख भारतीय फैंस बिल्कुल खुश नहीं हुए। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को प्रैक्टिस के दौरान दाएं हाथ में चोट लग गई थी। लेकिन कुछ देर बाद वह मैदान में फिर से मैच खेलते नजर आए।
रोहित शर्मा के दाहिने हाथ में लगी चोट
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) दाहिने हाथ में चोट लगने के बाद काफी ज़्यादा दर्द में नजर आ रहे थे। उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हुई थी जोकि टीम इंडिया और उनके फैंस को काफी ज्यादा परेशान करने वाली थी, लेकिन राहत की बात यह थी कि वह चोट इतनी ज़्यादा गंभीर नहीं थी।
Rohit Sharma hit on the right hand while batting in the nets and seems to be in great pain. Physios have run in to give him attention #T20WorldCup pic.twitter.com/MDraoGS1mN
— Bharat Sundaresan (@beastieboy07) November 8, 2022
कप्तान थोड़ी देर अपने दाहिने हाथ पर आइस पैक लगाने के बाद दोबारा नेट्स में बल्लेबाजी करते हुए नज़र आए, जो इस बात का संकेत है कि कप्तान रोहित शर्मा किसी भी कीमत पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाला बड़ा मुकाबला मिस नहीं करना चाहते थे, हालांकि अगर रोहित शर्मा ज़्यादा चोटिल हो जाते और सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेल पाते तो यह भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ा झटका होता क्योंकि रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं जो कभी-भी अपने दम पर मैच पलट सकते हैं।
साथ ही टीम को उनकी लीडरशिप की भी इस महा मुकाबले में सख्त जरूरत होती है। कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन देकर टीम को सेमीफाइनल तक लाने का काम किया है। टीम प्लेयर अपने शानदार कारनामें दिखाते हैं तो वह वह टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी भी अपने नाम कर सकते हैं।
https://twitter.com/RevSportz/status/1589797785423212545?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1589797785423212545%7Ctwgr%5E8b2e829bc342cd2f5742b73499099a4eb4cd9d0b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.cricketaddictor.com%2Fcricket%2Frohit-sharma-injury-video-t20wc%2F
Tags: टी20 वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्डकप सेमीफाइनल, टीम इंडिया, रोहित शर्मा,