PAK vs ZIM: भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के बाद, टी20 वर्ल्ड कप के पाइंट्स टेबल में मची खलबली, पाक अब हो गई बाहर!

By Twinkle Chaturvedi On October 27th, 2022
PAK vs ZIM: भारत की जीत और पाकिस्तान की हार के बाद, टी20 वर्ल्ड कप के पाइंट्स टेबल में मची खलबली, पाक अब हो गई बाहर

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 27 अक्टूबर का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के बीच शाम 4ः30 बजे से खेला जा रहा था। जिम्बाब्वे के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी के चलते 20 ओवर में 130 रन बनाए थे।

मोहम्मद वसीम (MOH. WASIM) और शादाब खान (SHADAB KHAN) आज पाकिस्तान के सफल गेंदबाज थे आज वसीम ने 4 और शादाब ने 3  विकेट अपने नाम किए। पाकिस्तान के शानदार बल्लेबाजी क्रम के लिए यह लक्ष्य मुश्किल नहीं था लेकिन जिम्बाब्वे ने भी अपनी शानदार गेंदबाजी से पाक की कमर ही तोड़ दी। पाकिस्तान की टीम आज मैच मात्र 1 रनों से हार गयी। आज के हुए 3 धमाकेदार मैचों के बाद टी20 वर्ल्ड कप के पाइंट्स टेबल का क्या हाल हैं आइए जानते हैं-

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-1 पाइंट्स टेबल

न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) टीम 3 पाइंट्स और +4.450 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर हैं। श्रीलंका (SRILANKA) 2 पाइंट्स और +0.450 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। वहीं इंग्लैंड (ENGLAND) आज एक हार के बाद नीचे गिरकर 2 पाइंट्ल के साथ तीसरे पायदान पर हैं। आयरलैंड (IRELAND) 2 पाइंट्स के साथ चौथे, और 2 पाइंट्स लेकर आस्ट्रेलिया (AUSTRLIA) पांचवें नंबर पर हैं। अफगानिस्तान (AFGHANIASTAN) आज मैच रद्द होने के बाद पाइंट्स टेबल में छठे पायदान पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल

आज टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल में हमें बहुत कुछ रोमांच देखने को मिला। भारत ने आज नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला अपने नाम किया जिसके चलते 4 पाइंट्स 1.425 के रन रेट के साथ भारत पहले पायदान पर हैं। वहीं आज साऊथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को शिकस्त दी जिसके चलते 3 पाइंट्स और 5.200 के रन रेट के साथ साऊथ अफ्रीका दूसरे पायदान पर हैं। जिम्बाब्वे 3 पाइंट्स के साथ तीसरे और बांग्लादेश 2 पाइंट के साथ चौथे पायदान पर हैं। वहीं पाकिस्तान और नीदरलैंड्स के अब तक एक भी पाइंट्स नहीं हैं।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version