BAN vs NED: “बिल्कुल बेकार हैं”- शर्मनाक हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर जमकर बरस पड़े स्कॉट एडवर्ड्स, अगले मैच को लेकर भी कही यह बात

By Twinkle Chaturvedi On October 24th, 2022
BAN vs NED: "बिल्कुल बेकार हैं"- शर्मनाक हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों पर जमकर बरस पड़े स्कॉट एडवर्ड्स, अगले मैच को लेकर भी कही यह बात

 स्कॉट एडवर्ड्सः   टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 24 अक्टूबर का पहला मुकाबला बांग्लादेश (BANGLADESH) और नीदरलैंड्स (NEITHERLNDS) के बीच ब्लंडस्टोन ऐरेना (BLUNDSTONE ARENA) में सुबह 9ः30 बजे से खेला जा रहा था। नीदरलैंड्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए।

बांग्लादेश की घातक गेंदबाजी का सामना करते हुए नीदरलैंड्स बदले में सिर्फ 135 रन ही बना पायी। और बांग्लादेश ने 9 रनों की जीत से टूर्नामेंट की शानदार शुरूआत कर ली हैं। नीदरलैंड्स ने क्वालिफायर जीत के बाद टूर्नामेंट की असली शुरूआत की थी। लेकिन पहले ही मैच में उन्हें एक शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा हैं। आइए जानते हैं इस हार के बाद कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स (SCOTT EDWARDS)  का क्या कहना हैं-

हार के बाद क्या बोले स्कॉट एडवर्ड्स

नीदरलैंड्स की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए बांग्लादेश को 144 रनों पर रोककर शानदार खेल दिखाया था। लेकिन पर रन चेज में शुरूआती विकेट और रन आऊट्स ने टीम को गहरा नुकसान पहुंचा दिया। जिसके चलते पहले ही मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा हैं। इस हार के बाद नीदरलैंड्स के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में बात करते हुए कहा-

“हमारे गेंदबाज काफी अद्भुत थे, और वे (बांग्लादेश) लगभग 10-15 रन कम थे। लेकिन हमारे रन आउट (मैक्स ओडॉड और टॉम कूपर) खराब थे। कॉलिन और एडवर्ड्स ने हमें कुल के करीब पहुंचने में मदद की। उम्मीद है कि हम अगली चुनौती (भारत के खिलाफ) को देखते हुए बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।”

 अगला मुकाबला भारत के साथ खेलेगी नीदरलैंड्स

नीदरलैंड्स ने आज का मुकाबला 9 रनों से हारा हैं। टीम के मात्र एक ही बल्लेबाज कॉलिन एकरमैन ने ही रन चेज में अपनी भागीदारी दिखाई हैं। अब नीदरलैंड्स अगला मुकाबला भारत के साथ खेलने वाली हैं। जो कि 27 अक्टूबर को सिडनी में होगा। भारत ने पिछले मुकाबले में 4 विकटों से शानदार जीत दर्ज की हैं। इस वर्ल्ड कप में किसी भी टीम को कम आंकना गलती होगी। लेकिन भारत के आगे होने वाला यह मैच नीदरलैंड्स के लिए आसान नहीं रहेगा।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड, स्कॉट एडवर्ड्स,
Exit mobile version