AUS vs AFG: अफगानियों पर जीत के बाद आस्ट्रेलिया की बढ़ गई मुश्किलें सेमीफाइनल की रेस से होगी बाहर, जानें पाइंट्स टेबल का सारा खेल

By Twinkle Chaturvedi On November 4th, 2022
आस्ट्रेलिया

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 4 नवंबर का दूसरा मुकाबला आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA)और अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) के बीच एडिलेड (ADELAIDE) में दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। आस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल (GLENN MAXWELL) के 54 रनों की नाबाद पारी की मदद से 168 रनों पर पहुंची थी।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए यह लक्ष्य आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के आगे मुश्किल थोड़ी मुश्किल में दिखाई दे रही थी, लेकिन अंत में राशिद खान (RASHID KHAN) की बल्लेबाजी ने समां बांधने का काम किया। राशिद खान ने आज 48 रनों की नबाद पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। अफगानिस्तान को अंत में 4 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस शानदार मुकाबले के बाद पाइंट्स टेबल का क्या हाल हैं आइए जानते हैं।

यह भी पढ़े- ICC T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफइनल में अभी भी पहुंच सकता है पाकिस्तान, बांग्लादेश को हारने के बाद करना होगा ये काम

आस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचना होगा मुश्किल

आस्ट्रेलियाई टीम ने आज भले ही अफगानिस्तान से मैच जीत लिया हैं लेकिन उनका रन रेट काफी ज्यादा खराब हो चुका हैं। टीम अभी 5 मैच में 3 जीत और 7 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। लेकिन टीम का रन रेट इस वक्त -0.173 हैं। अब ग्रुप-1 में सिर्फ एक ही मैच बचा हैं जो इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगा, अगर इंग्लैंड इस मुकाबले को जीत जाएगी तो इंग्लैंड अपने शानदार रन रेट से क्वालिफाई कर सकती हैं।

इसलिए आस्ट्रेलिया के लिए इस जीत के बाद मुश्किलें और बढ़ गई हैं। अगर इंग्लैंड अपना मैच हार जाएगी जो तो फिर मेजबान आस्ट्रेलिया ही पहुंचेगी लेकिन अगर कल के मैच में कुछ उलटफेर होता हैं तो फिर आस्टेलिया के लिए मुश्किलें बढ़ी हुई नजर आने वाली हैं।

न्यूलीलैंड पहुंची सेमीफाइनल में

न्यूजीलैंड ने आज आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई हैं। न्यूजीलैंड 5 मैच में 3 जीत 2.113 रन रेट से पहले पायदान पर हैं। आस्ट्रेलिया 5 मैच में 3 जीत के साथ 7 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इंग्लैंड 4 मैच 2 जीत 0.547 रन रेट और 5 पाइंट से तीसरे पायदान पर हैं। श्रीलंका 4 पाइंट के साथ चौथे, आयरलैंड 3 पाइंट के साथ पांचवे और अफगानिस्तान 2 पाइंट के साथ छठे पायदान पर हैं। इन तीनों टीमों का सफर अब इस वर्ल्ड कप में खत्म हो चुका हैं।

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-2 पाइंट टेबल

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 6 पाइंट्स 0.730 रन रेट के साथ पहले पायदन पर हैं। साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) 1.441 रन रेट और 5 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं, पाकिस्तान आज की जीत के साथ 4 पाइंट और 1.117 रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर आ गई हैं। बांग्लादेश (BANGLADSH) की टीम 4 पाइंट्स के साथ चौथे और जिम्बाब्वे 3 पाइंट्स के साथ पांचवे पायदान पर हैं। नीदरलैंड्स की टीम 2 पाइंट्स के साथ छठे पायदान पर है।

यह भी पढ़े- NZ vs IRE: आयरलैंड को 35 रनो हरा कर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली न्यूजीलैंड बनी पहली टीम, जोशुआ लिटिल की हैट्रिक गई बेकार

Tags: आस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2022,