AUS vs IRE: आस्ट्रेलिया की जीत से पाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, अब यह टीम खेलेगी सेमीफाइनल, जानें सभी टीमों का मौजूदा हाल

By Twinkle Chaturvedi On November 1st, 2022
AUS vs IRE: आस्ट्रेलिया की जीत से पाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा उलटफेर, अब यह टीम खेलेगी सेमीफाइनल, जानें सभी टीमों का मौजूदा हाल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 31 अक्टूबर का मुकाबला मेजबान आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) और आयरलैंड (IRELAND) के बीच दोपहर 1ः30 बजे से खेला जा रहा था। आयरलैंड के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऐरॉन फिंच (AARON FINCH) के 63 रनों की पारी से 179 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड का आस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बुरा हाल कर दिया।

आयरलैंड मात्र 137 रन बनाकर ऑलआऊट हो गयी। आस्ट्रेलिया ने 42 रनों की जीत दर्ज कर ली हैं। इस जीत के बाद आस्ट्रेलिया ने अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को बरकरार रखा हुआ हैं। आइए जानते हैं इस मैच के बाद पाइंट्स टेबल का क्या हाल हैं।

आस्ट्रेलिया ने जीवंत रखी सेमीफाइनल की उम्मीद

आस्ट्रेलिया ने आज आयरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर अपने सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखा हैं। टीम ने इस वर्ल्ड कप में पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से करारी हार झेली थी जिसके बाद टीम पर बाहर होने का संकट मंडरा रहा था। लेकिन टीम ने श्रीलंका और आज का मुकाबला जीतकर शानदार कमबैक किया हैं। लेकिन टीम अगर जीत और जल्दी प्राप्त करती थी तो उनके पाइंट्स में रन रेट पॉजिटिव और शानदार हो जाता हैं।

आस्ट्रेलिया 5 पाइंट्स और -0.304 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) टीम 5 पाइंट्स और +3.850 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) 3 पाइंट्स और 0.239 रन रेट के साथ तीसरे पायदान पर हैं। आयरलैंड (IRELAND) 3 पाइंट्स के साथ चौथे और  श्रीलंका (SRILANKA) 2 पाइंट्स के साथ पांचवे और अफगानिस्तान (AFGHANIASTAN) भी 2 पाइंट्स के साथ टेबल में छठे पायदान पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  2.272 रन रेट और 5 पाइंट्स के साथ नंबर-1 की खुर्सी पकड़ ली हैं, भारतीय टीम (INDIAN TEAM) 4 पाइंट्स 0.844 रन रेट के सथ दूसरे पायदन पर हैं। बांग्लादेश (BANGLADSH) की टीम 4 पाइंट्स के साथ तीसरे और जिम्बाब्वे 3 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के खिलाफ मुकाबला जीतकर 2 पाइंट्स के साथ नंबर-5 पर जगह बनाई हैं।

Tags: आस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड, टी20 वर्ल्ड कप 2022,
Exit mobile version