भारत की हार और अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान का हो गया काम-तमाम, क्या अब भी हैं कोई उम्मीद, जानें पाइंट्स टेबल का समीकरण

By Twinkle Chaturvedi On October 30th, 2022
भारत की हार और साऊथ अफ्रीका की जीत से पाकिस्तान का हो गया काम-तमाम, क्या अब भी हैं कोई उम्मीद, जानें पाइंट्स टेबल का पूरा समीकरण

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 30 अक्टूबर का तीसरा मुकाबला भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच शाम 4ः30 बजे से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम (OPTUS STADIUM) में खेला जा रहा था। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के 68 रनों के चलते 133 रन बोर्ड पर लगाए थे।

भारतीय गेंदबाजों ने शुरूआत में शेनदार खेल दिखाया लेकिन उसे अंत के ओवरों में नहीं बना पाए जिसके चलते साऊथ अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। लगातार दो जीतों के बद वर्ल्ड कप में भारत को हार झेलनी पड़ी हैं। भारत की हार और साऊथ अफ्रीका की जीत ने पाइंट्स टेबल की जंग को रोमांचक बना दिया हैं। इस मैच से सबसे गहरा आघात पाकिस्तान को पहुंचा हैं, आइए आपको सब समझाते हैं।

पाकिस्तान को भारत-साऊथ अफ्रीका के मैच से हुआ नुकसान

पाकिस्तान (PAKISTAN) टीम को अपने पहले दो मैचों में भारत और जिम्बाब्वे से करारी हाल झेलनी पड़ी थी। आज टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर खाता जरूर खेला हैं। लेकिन फिर उसके बाद भारत और साऊथ अफ्रीका के मुकाबले ने पाक को गहरा नुकसान दे दिया हैं। अगर भारत मैच जीतती तो पाकिस्तान के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद थी। साऊथ अफ्रीका मैच जीतकर 5 पाइंट्स के साथ टॉप पर आ चुकी हैं।

वहीं भारत 4 पाइंट्स के साथ दूसरे पायदान पर हैं। अब पाकिस्तान के 2 मुकाबले बचे हुए हैं जो साऊथ अफ्रीका और बांग्लादेश के साथ होने वाला हैं अगर यह वह मैच जीत भी जीती हैं तो 6 पाइंट्स होंगे। और यह 6 पाइंट होगा इसकी कोई गारंटी भी नहीं ले सकता हैं। आज कल आस्ट्रेलिया में बारिश भी अपने खेल खेलती हुई नजर आती हैं अगर ऐसा हुआ तो पाक के पास कोई उम्मीद नहीं हैं। इसलिए अब पाकिस्तान टूर्नामेंट से लगभग बाहर ही हो चुकी हैं।

साऊथ अफ्रीका बनी नंबर-1

साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) टीम ने आज भारत (INDIA) के खिलाफ मैच में 2 पइंट्स और 2.272 रन रेट की बढोत्तरी लेकर 5 पाइंट्स के साथ नंबर-1 की खुर्सी पकड़ ली हैं, यानि की बस एक जीत और साऊथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पक्की मुहर लगा लेगी।

भारतीय टीम 4 पाइंट्स 0.844 रन रेट और आज की हार के साथ दूसरे पायदान में आ गई हैं। बांग्लादेश (BANGLADSH) की टीम 4 पइंट्स के साथ तीसरे और जिम्बाब्वे 3 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं। पाकिस्तान ने आज नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के खिलाफ मुकाबला जीतकर 2 पाइंट्स के साथ नंबर-5 पर जगह बनाई हैं।

ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड का हैं दबदबा

न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) टीम 5 पाइंट्स और +3.850 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर हैं। इंग्लैंड (ENGLAND) 3 पाइंट्स और 0.239 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। आयरलैंड (IRELAND) 3 पाइंट्स के साथ तीसरे और आस्ट्रेलिया (AUSTRLIA) 3 पाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। श्रीलंका (SRILANKA) 2 पाइंट्स के साथ पांचवे और अफगानिस्तान (AFGHANIASTAN) भी 2 पाइंट्स के साथ टेबल में छठे पायदान पर हैं।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका,
Exit mobile version