NZ vs SL: न्यूजीलैंड की प्रचंड जीत से टी20 वर्ल्ड कप के पाइंट्स टेबल में मची खलबली, यह टीम हो गई बाहर!

By Twinkle Chaturvedi On October 30th, 2022
NZ vs SL: न्यूजीलैंड की प्रचंड जीत से टी20 वर्ल्ड कप के पाइंट्स टेबल में मची खलबली, यह टीम हो गई बाहर!

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 में आज 29 अक्टूबर का मुकाबला न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राऊंड (SCG) में खेला जा रहा था, आज के मैच सबसे अच्छी बात यह थी की आज बारिश के बिना रोड़े के मैच सफल तरीके से खत्म हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स (GLENN PHILLIPS)  के शतकीय पारी के मदद से 167 रन बोर्ड पर लगाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम बुरी तरह पिट गई। श्रीलंका 102 रनों पर ही ऑलआऊट हो गई। कीवियों ने 65 रनों से मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल की राह को आसान बना लिया हैं। न्यूजीलैंड की जीत के बाद बाकी टीमों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं इस मैच के बाद पाइंट्स टेबल का क्या हाल हैं-

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-1 पाइंट्स टेबल

न्यूजीलैंड ने आज अपने ऑलराऊंड प्रदर्शन से मैच जीता हैं। न्यूजीलैंड ने अब तक खेले गए दोनों मुकाबले में विरोधी टीम का हवा टाइट करते हुए प्रचंड जीत हासिल हैं। इन जीतों से और शानदार रन रेट से न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल की जगह पक्की करने का काम किया हैं। न्यूजीलैंड (NEW ZEALAND) टीम 5 पाइंट्स और +3.850 के स्ट्राइक रेट से नंबर-1 पायदान पर हैं।

इंग्लैंड (ENGLAND) 3 पाइंट्स और 0.239 रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं। आयरलैंड (IRELAND) 3 पाइंट्स के साथ तीसरे और आस्ट्रेलिया (AUSTRLIA) 3 पाइंट्स के साथ चौथे नंबर पर हैं। श्रीलंका (SRILANKA) 2 पाइंट्स के साथ पांचवे और अफगानिस्तान (AFGHANIASTAN) भी 2 पाइंट्स के साथ टेबल में छठे पायदान पर हैं।

टी20 वर्ल्ड कप ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल

टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-2 पाइंट्स टेबल में आज कुछ भी बदलाव नहीं हुआ हैं। भारत (INDIA) ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला अपने नाम किया जिसके चलते 4 पाइंट्स 1.425 के रन रेट के साथ भारत पहले पायदान पर हैं। वहीं साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) ने बांग्लादेश को शिकस्त दी जिसके चलते 3 पाइंट्स और 5.200 के रन रेट के साथ साऊथ अफ्रीका दूसरे पायदान पर हैं। जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) 3 पाइंट्स के साथ तीसरे और बांग्लादेश (BANGLADESH) 2 पाइंट के साथ चौथे पायदान पर हैं। वहीं पाकिस्तान (PAKISTAN) और नीदरलैंड्स (NEITHERLANDS) के अब तक एक भी पाइंट्स नहीं हैं।

Tags: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022, न्‍यूजीलैंड बनाम श्रीलंका,