टी-20 विश्व कप के लिए लगभग पक्की हुई भारत की प्लेइंग 11, अब किसी खिलाड़ी की चोट ही दिला पाएगी इन खिलाड़ियों को मौका

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) जल्द ही अक्टूबर-नवंबर में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में आयोजित होने वाली टी-20 विश्व कप (T20 WORLD CUP) में हिस्सा लेने वाली हैं। विश्व कप से पहले भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने काफी सारी अंतराष्ट्रीय सीरीज भी अलग-अलग देशों के साथ खेलने शुरू कर दी हैं। लेकिन टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 पक्की हो चुकी हैं। राहुल द्रविड़ की अगुवाई में ये खिलाड़ी ही विश्व का हिस्सा बनते नजर आएंगे।
टी-20 विश्व कप के लिए भारत की प्लेइंग-11

भारत के लिए टी-20 विश्व कप में ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और केएल राहुल (KL RAHUL) ही नजर आएंगे। दोनों ही बल्लेबाज भारत के लिए आग उगलते नजर आते हैं। नंबर तीन पर विराट कोहली (VIRAT KOHLI) विराट कोहली अपना कहर बरपाते दिखेंगे क्योंकि आस्ट्रेलिया की पिचों में विराट कोहली का रिकॉर्ड काफी अच्छा हैं।
सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) को नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। नंबर पांच पर ऋषभ पंत या दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। हार्दिक पंड्या इस वक्त काफी फिट नजर आ रहे हैं टी-20 विश्व कप में हार्दिक पंड्या नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
टी-20 विश्व कप के लिए स्पिनर गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) और युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) को टीम अपनी भूमिका निभाते दिखेंगे। इसके अलावा तेज गेंदबाजी के लिए हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL), भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) और जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) के शानदार गेंदबाजी अटैक से भारत की विश्व कप प्लेइंग-11 पक्की होगी।
इन खिलाड़ियों की चोट दिला सकती है इन होनहार खिलाड़ियों को मौका

हर भारतीय क्रिकेट फैंस उस दिन की फिराक में हैं जब टीम अंतराष्ट्रीय टूर्नामेंट की ट्रॉखी जीत कर आए। आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम ट्रॉफी पाने की हकदार हैं। लेकिन अगर ये खिलाड़ी चोटिल होते हैं तो बैकअप के लिए भी भारतीय होनहार खिलाड़ियों की कमी नहीं हैं।
केएल राहुल अभी साऊथ अफ्रीका, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अगर विश्व कप के मंच पर उनका चोट कुछ असर दिखाएगी। ऐसे में भारत के पास ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के रूप में एक धमाकेदार ओपनर हैं जो राहुल की जगह ले सकता हैं। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में ईशान अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं।
अगर हार्दिक पंड्या चोटिल हुए तो ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

हार्दिक पंड्या बड़े लंबे समय बाद चोट से उबरने के बाद भारतीय टीम में वापसी की हैं। वापसी करते हुए उन्होने झंडे गाड़ने शुरू कर दिए हैं। लेकिन हार्दिक पंड्या की बॉडी अभी नाजुक हैं। वो फिट तो है लेकिन उन्हें ज्यादा से ज्यादा संभल कर खेलने की जरूरत हैं। अगर विश्व कप से पहले हार्दिक पंड्या चोटिल होते हैं तो उनकी जगह पर वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) को मौका मिल सकता हैं।
वेंकटेश ऑलराऊंडर के रूप में टीम में अपनी भागीदारी निभा सकते हैं। भुवनेश्वर कुमार भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो चोट का शिकार होते रहते हैं ऐसे में भारत को एक ऐसे तेज गेंदबाज की जरूरत होगी जो गेंद के स्विंग करा सकें। ऐसे में दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) और शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) ही भुवनेश्वर कुमार की जगह लेते दिख सकते हैं।
Tags: ईशान किशन, केएल राहुल, टी-20 विश्व कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या,