भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का एशिया कप (ASIA CUP) के सफर का अंत तो जीत से हुआ था। लेकिन उस अंत के साथ टीम को बाहर का रास्ता भी देखना पड़ा था। एशिया कप के दौरान भारतीय टीम ने एक बार पाकिस्तान (PAKISTAN) को हराया था। तो दूसरी बार हार का सामना करना पड़ता था। अब दोनों टीमों का सामना टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) में 23 अक्टूबर को होगा।
जहां पर भारत एक बार फिर पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरती हुई नजर आएगी। साथ ही साथ इस वर्ल्ड कप में भारत की नजर सभी टीमों का पत्ता साफ कर जीतने की होगी। आइए आपको भारत के वर्ल्ड कप के सफर पर लेकर चलते हैं। और आपको बताते हैं कब-कब और किस से होगी भारत की भिड़त-
पाकिस्तान को फिर देनी होगी पटखनी

भारत का पहला मैच टी20 वर्ल्ड कप 2022 में पाकिस्तान (PAKISTAN) के खिलाफ हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के पहले मैच में भारत ने धमाकेदार जीत दर्ज कर अपने पिछले हार का बदला लिया था। लेकिन दूसरे मैच में पाकिस्तान ने पलटवार करते हुए भारत को रोमांचक मैच में शिकस्त दी थी।
लेकिन भारत के अब अपने टी20 वर्ल्ड कप के सफर की शुरुआत करने के लिए पाकिस्तान को करारी हार देकर अपना बदला लेना होगा। भारतीय फैंस अभी से इस मैच का बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। जो कि मैच की टिकटें एक महीने पहले से बिकने से साफ हो जाता हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ 10 विकटों से जीत प्राप्त की थी। भारत को अपने पिछले साल के वर्ल्ड कप के बुरे जर्नी को इस मैच से ही बदलना होगा। जिसके लिए पाकिस्तान को पटखनी देना बहुत जरूरी हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 में ऐसा होगा भारत का सफर

टी20 वर्ल्ड कप में कुल 12 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। जिन्हें 2 ग्रुपों एक और दो में बांटा गया हैं। 8 टीमें तो पहले से ही सिद्ध हैं। लेकिन चार टीमें जो क्वालिफायर जीतकर और रनरअप बनकर आएगी। वह ग्रुपों का हिस्सा बनेगी। भारतीय टीम ग्रुप-2 में हैं। जिसमें पाकिस्तान (PAKISTAN), साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA), बांग्लादेश (BANGLADESH), ग्रुप-बी के विनर और ग्रुप-ए के रनरअप रहेंगे।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सफर की शुरूआत भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को करेगी। जिसके बाद टीम साऊथ अफ्रीका के साथ 30 अक्टूबर को खेलते हुए नजर आएगी। इसके बाद भारत का मुकाबला 2 नवंबर को बांग्लादेश के साथ और 6 नवंबर को ग्रुप-बी के विनर के साथ होगा।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा(कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
स्टैंड बॉय प्लेयर्स- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई।
