T20 WORLD CUP: वो 3 भारतीय खिलाड़ी जिनकी टी20 वर्ल्ड कप टीम में नहीं बनती जगह, लेकिन अंधे होकर चयनकर्ताओं ने दिया मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2022ः भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) ने आज 12 सितंबर को आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के साथ होने वाले घरेलू सीरीज और आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की घोषणा कर दी हैं। भारतीय टीम को लेकर फैंस से मिले जुले रिएक्शन देखने मिल रहे हैं।
जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) की वापसी टीम को मजबूती दे रही हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ियों के टीम का ना होने से टीम में थोड़ी स्थिरता की कमी नजर आ रही हैं। आज हम आपको 3 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 की भारतीय टीम में मौका नहीं मिलना चाहिए था। आइए आपको बताते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-
1. ऋषभ पंत
भारतीय युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) का हालिया प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशानजक हैं। लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी बैक किया जा रहा हैं। जोकि सबसे समझ से परे हैं। एशिया कप 2022 में भी ऋषभ पंत का प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब था। वह बल्ले से एक भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उलटा खराब शॉर्ट खेलकर टीम को मुसीबत में डाल कर गए थे।
ऋषभ की जगह पर संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता था। टी20 क्रिकेट में ऋषभ जिस पोजिशिन पर बल्लेबाजी करते हैं। वह सबसे अहम जगह हैं। वहां से अच्छी बल्लेबाजी टीम को अच्छा फिनिश देगी हैं। लेकिन ऋषभ भारत को फिनिशिंग देने में असफल साबित हो रहे हैं।
2. भुवनेश्वर कुमार
भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) एशिया कप 2022 के लीडिंग विकेट टेकर थे। उन्होने 5 मैचों में 11 विकटें चटकाई। लेकिन यह चीज बाकी चीजों पर पर्दा नहीं डाल सकती हैं। भुवी ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ 19वां ओवर डाला था।
जहां ही भारतीय टीम ने अपने दोनों मैच हारे हैं। बेशक भुवी शुरूआत अच्छी करते हैं। लेकिन वह डेथ गेंदबाजी के लिए बिल्कुल भी अच्छे नहीं हैं। लेकिन अब जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल जैसे गेंदबाजों की मौजूदगी से स्थिति कुछ और होगी।
3. दीपक हुड्डा
भारतीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) को भारतीय टीम में एक ऑलराऊंड क्लिप के रूप में मौजूद हैं। लेकिन एशिया कप के दौरान रोहित शर्मा एशिया कप के दौरान उनका फायदा उठाते हुए नहीं दिखे थे। एशिया कप के दौरान उनके बल्ले से उतने ज्यादा रन भी नहीं निकले थे।
दीपक हुड्डा को भारतीय युवा खिलाड़ी ईशान किशन की जगह टीम में जगह मिली हैं। लेकिन अगर भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी सिर्फ उनसे बल्लेबाजी के लिए इस्तेमाल करने वाली हैं। तो फिर दीपक की जगह पर संजू सैमसन और ईशान किशन खिलाड़ी को जगह मिलनी थी।
Tags: ऋषभ पंत, टी20 वर्ल्ड कप 2022, दीपक हुड्डा, भारतीय क्रिकेट टीम, भुवनेश्वर कुमार,