भारतीय टीम के फेल होने पर गौतम गंभीर को सताने लगे महेंद्र सिंह धोनी की याद, बताई क्यों थे वो महान कप्तान

By Tanu Chaturvedi On November 13th, 2022
गौतम गंभीर ने धोनी को किया याद

टीम इंडिया (team india) टी20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इस बीच टीम को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इस बीच गौतम गंभीर (Gautam gambhir) ने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी महेंन्द्र सिंह धोनी (Mahendra singh Dhoni) को याद किया है।

क्या बोले गौतम गंभीर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को गौतम गंभीर याद करते हुए स्टार स्पोर्ट से बोले कि

“कोई आएगा जो शायद रोहित शर्मा से ज्यादा दोहरे शतक लगाएगा और विराट कोहली से ज्यादा शतक लगाएगा, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि कोई भी भारतीय कप्तान कभी भी 3 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर पाएगा।”

उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी की तरफ इशारा करते हुए ये बातें कहीं, जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीन बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। सबसे पहले साल 2007 का टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 का वर्ल्ड कप और 2013 की चैंपियंस ट्रॉफी महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारत ने जीता था।

महेंद्र सिंह धोनी ने जीताया था आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट

टीम इंडिया 2013 के बाद कोई बड़ी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। इस साल भी टीम इंडिया को सेमीफाइनल से बाहर जाना पड़ा। इंग्लैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया निराश है। धोनी के बाद ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी और कप्तान अभी तक टीम इंडिया को नहीं मिल पाए. वह इकलौते कप्तान हैं जिनके नाम तीनों आईसीसी ट्रॉफी हैं।

टी20 वर्ल्ड कप में इस साल टीम इंडिया तो सेमीफाइनल राउंड से बाहर हो गई। इससे पहले सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। धोनी के बाद आज तक यानि 2013 के बाद से किसी भी बड़ी ट्रॉफी टीम इंडिया घर नहीं ला पाई है। इससे फैंस काफी नाराज हैं। 13 नवंबर को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच फाइनल मैच मेलबर्न में खेला जाना है। इस साल चैंम्पियन ट्रॉफी कौन अपने नाम करता है इसे देखना काफी रोमांचक होगा।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, टीम इंडिया, महेंद्र सिंह धोनी,