टी20 विश्व कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, रच सकते हैं इतिहास

By Tanu Chaturvedi On October 24th, 2022
टी20 विश्व कप 2022 में ये 3 खिलाड़ी तोड़ सकते हैं क्रिस गेल के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड, रच सकते हैं इतिहास

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा है। इसमें 16 देश की टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों में एक से एक धुरंधर खिलाड़ी हैं, लेकिन क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम अब तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में गिना जाता है। क्रिस गेल को टी20 वर्ल्ड कप में सिक्सर किंग भी कहा जाता है। उन्होंने अभी तक टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा सिक्सर लगाएं हैं।

इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों में सुरेश रैना के नाम भी एक शतक दर्ज है। भारतीय फैंस इस बार टीम इंडिया से भी कुछ ऐसे ही रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं, जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया हो। भारतीय फैंस इस साल टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी टीम इंडिया के हाथ में चाहते हैं। भारत के कुछ खिलाड़ी इस साल क्रिस गेल का ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आइए आपको बताते हैं, ऐसे ही तीन खिलाड़ियों के बारे में…

कौन हैं वो खिलाड़ी जो तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का रिकॉर्ड

टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव से सबसे ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं, जो कि बेहद शानदार फॉर्म में चल रहे थे। इसी कड़ी में जोस बटलर, केन विलियमसन और डेविड वॉर्नर जैसे खिलाड़ियों पर भी इस बार नजर रहने वाली है।

टी20 वर्ल्डकप में किस खिलाड़ी ने लगाए हैं शतक

साल 2007 और 2016 में क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 1-1 शतक लगाए थे। वहीं 2010 में सुरेश रैना ने एक शतक लगाया था। साथ ही महेला जयवर्धने, 2012 में ब्रेंडन मैकलम, 2014 में एलेक्स हेल्स, 2014 में अहमद शहजाद, 2016 में तमीम इकबाल और 2021 में जोश बटलर भी 1-1 शतक लगा चुके हैं। क्रिस गेल के दो शतक मिलाकर अब तक टी 20 वर्ल्ड कप में 9 शतक लगे हैं। इस टूर्नामेंट में भी इन्हीं खिलाड़ियों पर क्रिस गेल के शतक का रिकॉर्ड लगाने की उम्मीद की जा रही है।

 

 

Tags: क्रिस गेल, टी20 वर्ल्ड कप, टीम इंडिया,