भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबले को लेकर इस बोर्ड के अध्यक्ष ने दिया बड़ा बयान, फैंस की बढ़ गई उम्मीदें

टी20 वर्ल्ड कप: भारत और पाकिस्तान के बीच हुई पिछले साल की भिड़त का खुमार लोगों के जेहन में अभी भी उसी तरह बसा हुआ है. आज भी उसको लेकर चर्चा होती है. इन सब के बीच साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल भी सामने आ रहा है. मीडिया द्वारा मिली गई जानकारी की माने तो साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज को निर्धारित किया गया है.
इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले इन जगहों पर खेल जाएंगे. भारत और पाकिस्तान की बात करें तो संभव है की ये दोनो टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा होंगी. वहीं इन दोनो टीमों के बीच का मुकाबला अमेरिका में खेला जाएगा और इस बात की पुष्टि यूएसए क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ने की है.
यूएसए के क्रिकेट अध्यक्ष ने दिया बयान
भारत और पाकिस्तान के बीच अगले साल टी20 वर्ल्ड कप में होने वाला मुकाबला अभी से ही चर्चा में बना हुआ है. इन दोनो टीमों के बीच का मैच कहां खेला जाएगा इस बात को लेकर यूएसए के अध्यक्ष अतुल राय ने अपना बयान देते हुए बताया है. अतुल राय ने ये बात समाचार एजेंसी पीटीआई को इंटरव्यू देते समय कही है. उन्होंने कहा,
“भारत के वेस्टइंडीज के खिलाफ फ्लोरिडा में मुकाबले को मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए इसे अमेरिका में कराया जाएगा. भारत के इस मैच के सारे टिकट बिक गए थे. क्रिस टेटले की अध्यक्षता वाली आईसीसी टूर्नामेंट की टीम ने मई में दौरा किया, जिसमें उन्होंने विभिन्न शहरों में काफी मैदानों का मुआयना किया. कुछ हफ्ते पहले (दिसंबर) में वे फिर आए और उन्होंने स्थलों का दौरा किया.”
स्टेडियम को लेकर कही ये बात
यूएसए क्रिकेट के अध्यक्ष अतुल राय ने अपने इंटरव्यू में आगे बात करते हुए बताया की यूएसए में सभी स्टेडियम में दर्शकों के लिए पर्याप्त क्षमता है. उन्होंने कहा,
“अगर हम लॉस एंजिलिस के मैदान पर नजर डालें तो भारत ए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच खेलने के लिए यहां आया था. यह बड़ी बाउंड्री के साथ एक उचित क्रिकेट का मैदान है और दर्शक क्षमता भी काफी अच्छी है. न्यूयॉर्क भी एक संभावना है, क्योंकि वहां एक बड़ी आबादी है जो इस खेल को पसंद करती है.”
इतना ही नहीं इसके आगे अपनी बात में कहा,
Tags: अतुल राय, टी20 वर्ल्ड कप 2024, यूएसए क्रिकेट,“दो दशक पहले एनवाईसी के तत्कालीन मेयर ने दावा किया था कि न्यूयॉर्क के हर आठ में से एक निवासी क्रिकेट से जुड़ा है. न्यूयॉर्क शहर के किसी भी मैदान में आयोजित होने वाली अस्थायी स्टैंड्स को अधिकतम दो सप्ताह में बनाया जाएगा. न्यूयॉर्क में सभी मैदानों में टर्फ पिचें होती हैं.”