T20 WORLD CUP 2022 के लिए सचिन तेंदुलकर ने बताया किन 6 खिलाड़ियों की टीम इंडिया में जगह है पक्की

इस साल के आखिर में आईसीसी T20 विश्वकप (T20 WORLD CUP 2022) खेला जाने वाला है। जिसके लिए सभी देश तेजी से अपनी परफेक्ट T20 टीम बनाने में जुट चुके है। इसी क्रम में भारतीय टीम क्या होगी? ये सवाल भी हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेटर्स को देखते हुए दो नेशनल लेवल की टीम बनाई जा सकती है। इसके लिए पूर्व क्रिकेटर्स सभी अपनी अपनी प्लेइंग इलेवन का जिक्र करने लगे हैं।
हाल में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में वो कुल 6 खिलाड़ियों को जगह दी है और बाकी खिलाड़ी फैंस द्वारा चुनने को कहा हैं। जानिए किन 6 खिलाड़ियों को मिली जगह।
सचिन तेंदुलकर ने इन 6 खिलाड़ियों को दिया मौका
सचिन तेंदुलकर ने इन 6 खिलाड़ियों को दिया मौका
वहीं फैंस अभी से कयास लगाने लगे हैं कि T20 की प्लेइंग 11 कैसी होगी। ऐसे में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने फैंस की मदद की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल एप 100 एमबी के ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट शेयर कर बताया है कि विश्वकप में कौन से 6 खिलाड़ी खेल सकते हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से प्लेइंग 11 चुनने के लिए भी कहा है।
What is your playing XI for 🇮🇳 in the big event? 🏆 pic.twitter.com/MqToJWF1ic
— 100MB (@100MasterBlastr) July 11, 2022
रोहित शर्मा को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को बनाया ओपनर
सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के मुताबिक कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सलामी बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं लेकिन उनके साथ बल्लेबाजी के लिए कौन उतरेंगे? ऐसा बारे में सचिन तेंदुलकर ने जवाब नही दिया हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) को स्थान नंबर तीन के लिए तय है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में विराट कोहली को बाहर नहीं किया जा सकता हैं।
मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव
मिडिल आर्डर में सूर्यकुमार यादव
वहीं मिडिल ऑर्डर में सचिन तेंदुलकर ने सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) को स्थान दिया हैं। सूर्यकुमार यादव ने पिछले दिनों जिस तरह से प्रदर्शन करके दिखाया है। उन्हें अब टीम से बाहर कर पाना मुश्किल होगा। वहीं ऑल राउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को भी स्थान मिला है। तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में अभी तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह को जगह दिया है। इन छ खिलाड़ियों को टीम के लिए उचित मानते हैं।
अभी विश्व कप से पहले खेलने हैं कई मैच
अभी विश्व कप से पहले खेलने हैं कई मैच
भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी T20 विश्वकप 2022 से पहले कई मैच खेलने है। इसलिए सचिन का मानना है कि अभी खिलाड़ी इंजर्ड होकर भी बाहर है और आगे भी खिलाड़ियों की इंजरी को लेकर कोई बात नहीं कही जा सकती है। ऐसे एम जब सभी मैच हो जायेगे और सभी खिलाड़ी चयन के लिए मौजूद होंगे। तब सही तरह से टीम का ऐलान हो सकेगा।
Tags: T20 World Cup 2022, टी20 विश्वकप, टीम इंडिया, सचिन तेंदुलकर,