T20 WORLD CUP: जानिए भारतीय खेमे के पिछले टी20 विश्व कप और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में क्या हैं अंतर

टी20 वर्ल्ड कप 2022ः भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई (BCCI) ने आज 12 सितंबर को आस्ट्रेलिया और साऊथ अफ्रीका के साथ होने वाले घरेलू सीरीज और आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की घोषणा कर दी हैं। भारतीय टीम को लेकर फैंस से मिले जुले रिएक्शन देखने मिल रहे हैं।
भारत का पिछला टी20 वर्ल्ड कप किसी बुरे सपने से कम नहीं था। इस साल भारत की कोशिश अपने पिछले टूर्नामेंट से मिले जख्मों को भरने की होगी। इस टी20 वर्ल्ड कप 2022 और पिछले विश्व कप में सबसे बड़ा बदलाव कप्तान का हैं। 2021 वर्ल्ड कप में विराट कोहली (VIRAT KOHLI) भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आए थे।
इस बार टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के हाथों में हैं। लेकिन एक दिलचस्प बात यह हैं कि भारत ने अपने पिछले वर्ल्ड कप की तुलना से टीम में सिर्फ 6 बदलाव किए हैं। आज हम आपको 2021 टी20 विश्व कप की टीम और टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम के अंतर के बारे में बताएंगे। साथ ही यह अंतर टीम के लिए सकारात्मक हैं या नकारात्मक यह भी बताएंगे। लेकिन उससे पहले पिछले साल की टीम और इस साल की टीम के बारे में जानते हैं-
टी20 वर्ल्ड कप 2021 की भारतीय टीम
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह।
टी20 वर्ल्ड कप 2022 की भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
1. पहला बदलाव ईशान किशन की जगह दीपक हुड्डा की हुई एंट्री
भारतीय युवा खिलाड़ी ईशान किशन (ISHAN KISHAN) टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम के मेन स्कॉवड का हिस्सा थे। लेकिन इस साल के विश्व कप में ईशान को रिजर्व खिलाड़ियों में भी जगह नहीं मिली हैं। भारतीय खिलाड़ी दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) के उनके ऑलराऊंड प्रदर्शन के लिए टीम में चुना गया हैं। दीपक भारत के लिए मिले मौकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए आए हैं।
एशिया कप 2022 में उनके बल्ले से उतने रन तो नहीं निकले। लेकिन उनकी मौजूदगी टीम को बैलेंस देती हैं। ईशान किशन भी भारत के लिए खेलते हुए अच्छे नजर आए हैं। लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में उनका टी20 में प्रदर्शन उतना खास नहीं हैं। जिसके चलते मैनेजमेंट ने ईशान को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया हैं। पिछली वर्ल्ड कप टीम और इस बार की टी20 वर्ल्ड कप 2022 टीम में यह पहला अंतर हैं।
2. दूसरा बदलाव राहुल चाहर की जगह चहल की एंट्री
जब भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा टी20 वर्ल्ड कप 2021 के लिए टीम की घोषणा की गई थी तब उस टीम में युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) को ना देखकर सबको काफी बड़ा झटका लगा था। भारतीय टीम पिछले विश्व कप में काफी नए गेंदबाजों के साथ उतरी थी। जो बड़े टूर्नामेंट के लिए एक नेगेटिव पाइंट भी था। युजवेंद्र चहल भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट में इस वक्त शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं।
जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 में जगह मिली हैं। एशिया कप 2022 में उन्होने ज्यादा विकटें नहीं चटकाई हैं। लेकिन वह कभी भी मैच पलटने की ताकत रखते हैं। जो हमने श्रीलंका के खिलाफ मैच में देखा था। अब बात राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) की करें तो पिछले विश्व कप के बाद वह टीम से बाहर ही रहे हैं।
3. तीसरा बदलाव शार्दुल ठाकुर की जगह हर्षल पटेल
हर्षल पटेल (HARSHAL PATEL) आईपीएल 2021 के बाद से ही छाए हुए थे। जिसके बाद उन्हें भारतीय टीम में डेब्यू का मौका मिला। हर्षल पटेल की विकेटटेकिंग काबिलियत उन्हें बाकी गेंदबाजों से अलग बनाती हैं। हर्षल मिडिल ओवरों और डेथ ओवरों में अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
हर्षल की काबिलियत के चलते मैनेजमेंट उन जैसे कोहिनूर को खो नहीं सकती जिसके चलते उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 की टीम में जगह मिली हैं। शार्दुल ठाकुर (SHARDUL THAKUR) अभी भारत के लिए वनडे फॉर्मेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
4. मोहम्मद शमी की जगह पर अर्शदीप सिंह
भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) पिछले विश्व कप में टीम के मेन स्कॉवड का हिस्सा थे लेकिन इस बार शमी को टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रिजर्व खिलाड़ियों में जगह मिली हैं। बीसीसीाई के इस फैसले ने सबका ध्यान खींचा हैं।
अर्शदीप सिंह के बढ़ते और शानदार प्रदर्शन को लेकर मैनेजमेंट ने अर्शदीप सिंह (ARSHDEEP SINGH) को ज्यादा प्राथमिकता दी हैं। आस्ट्रेलिया की पिचें तेज गेंदबाजों को फायदा करती हैं। ऐसे में मैनेजमेंट को लगता हैं अर्शदीप यहां के कंडिशन का फायदा उठा पाएंगे। शमी अभी काफी समय से भारतीय टी20 टीम का हिस्सा भी नहीं हैं।
5. रविंद्र जडेजा की जगह अक्षर पटेल
रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) एशिया कप 2022 में खेले गए मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं। जडेजा की जगह टीम में कोई भी नहीं ले सकता हैं। ना चाहते हुए भी जडेजा को सर्जरी के चलते टी20 वर्ल्ड कप 2022 छोड़ना पड़ रहा हैं।
भारतीय मैनजमेंट ने अक्षर पटेल (AXAR PATEL) पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें शामिल किया हैं। आपको बता दें अक्षर पटेल टी20 विश्व कप 2021 में रिजर्व खिलाड़ी में शामिल थे। लेकिन इस बार उन्हें मेन स्कॉवड में जगह मिली हैं।
6. वरूण चक्रवर्ती की जगह दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक (DINESH KARTHIK) ने वापसी के बाद झंडे गाड़े हैं। जिसके बाद मैनेजमेंट भी उन पर भरोसा जताते हुए नजर आ रही हैं। दिनेश कार्तिक इस टी20 वर्ल्ड कप 2022 में सबसे नए चेहरे हैं। दिनेश कार्तिक एशिया कप 2022 का भी हिस्सा थे। लेकिन उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती (VARUN CHAKRAVARTHY) पिछले विश्व कप में नए चेहरे थे।
टीम को उम्मीद थी कि उनकी मिस्ट्री टीम के काम आएगी। क्योंकि आईपीएल खेलने के बाद वर्ल्ड कप भी दुबई में ही हुआ था। वरूण यूएई के पिचों पर सबसे सफल गेंदबाजों में से एक थे। लेकिन पिछले साल के प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम में ज्यादा जगह नहीं मिली।
Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2021, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम,