टी20 वर्ल्ड कप (t20 world cup) के सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ एडिलेड के मैदान में 10 नवंबर को हुआ। इस महामुकाबले के बाद टीम के धुरंधर खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh pant) ने टूर्नामेंट के टॉप 5 खिलाड़ियों का चुनाव किया है। सबसे खास बात तो ये है कि ऋषभ पंत ने इन 5 प्लेयर्स में विराट कोहली और रोहित शर्मा को जगह नहीं दी। उन्होंने विदेशी खिलाड़ियों में टॉप 5 खिलाड़ियों को चुना है।
टीम इंडिया के खिलाड़ी ऋषभ पंत (Rishabh pant) इन दिनों टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। हालांकि उन्हें इस टूर्नामेंट के ज्यादा मुकाबले खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा ने दिनेश कार्तिक को प्लेइंग 11 में जगह दी है। ऋषभ पंत को जब खेलने के लिए भेजा गया तो वह जिम्बाब्वे के गेंदबाज के हाथों जल्दी ही आउट हो गए थे।
इन खिलाड़ियों के ऋषभ पंत ने लिए नाम
ऋषभ पंत (Rishabh pant) इन दिनों टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं। उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2022 टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टी20 का बेस्ट खिलाड़ी बताया है, उन्होंने अब तक टी20 क्रिकेट में 60 मैचों में 70 विकेट हासिल किए हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी ऋषभ के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने 101 टी20 मैच में 2496 रन बनाए हैं।
इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन और अफगानिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी राशिद खान को भी पंत ने अपनी इस खास लिस्ट में जगह दी है। पंत ने खुद को भी इन पांच प्लेयर्स में शामिल किया है। ऋषभ पंत ने इस लिस्ट में खुद को तो जगह दी लेकिन अपने ही टीम के धुरंधर खिलाड़ियों को भूलते नजर आए। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खास दम नहीं दिखाया है। वहीं सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और विराट कोहली को लिस्ट में जगह नहीं दी है।
